फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: दो और की मौत, चार सौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में पुलिस और प्रदर्शनकारियों की झड़प में दो लोग मारे गए हैं और लगभग चार सौ से ज्यादा घायल हैं।
विज्ञापन


घायलों में कई पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। कुछ इलाकों में अब भी झड़पें जारी होने की खबरें मिल रही हैं।

ये झड़पें तब शुरू हुई जब प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के इस्तीफ़े की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी उनके निवास की तरफ जाने की कोशिश कर रहे थे।

इस्लामाबाद के पुलिस प्रमुख का कहना है कि लगभग सौ लोगों को गिरफ़्तार भी किया गया है।

क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान और मौलवी ताहिरुल कादरी और उनके समर्थक दो हफ़्तों से प्रदर्शन कर रहे हैं और पिछले साल हुए चुनावों में धांधली का आरोप लगाकर प्रधानमंत्री का इस्तीफ़ा मांग रहे हैं।

वहीं प्रधानमंत्री इस तरह के आरोपों को खारिज करते हैं।

बीबीसी संवाददाता आसिफ फारुकी का कहना है कि ऐसे कोई संकेत नहीं मिले हैं कि सेना सरकार को हटाकर सत्ता अपने हाथ में लेना चाहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें