फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कश्मीर की आजादी के लिए हो सकता है परमाणु युद्ध'

Mon, 08 Aug 2016 02:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सलाउद्दीन - फोटो : ANI
विज्ञापन
हिजबुल मुजाहिद्दीन प्रमुख सलाउद्दीन ने कश्मीर मुद्दे को लेकर भारत पर परमाणु हमले की धमकी दी है। सलाउद्दीन ने पाकिस्तान में बैठकर भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए कहा कि यहां (पाकिस्तान) वो सब कुछ मौजूद है जिसकी जरूरत है।
विज्ञापन


कश्मीर में हिजबुल कमांडर आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद शुरू हुए विरोध-प्रदर्शन की आग को और भड़काने के इरादे से सलाउद्दीन ने इस तरह की धमकी दी है। उसका कहना है कि कश्मीर में चल रहे आजादी के आंदोलन के प्रति पाकिस्तान नैतिक, राजनैतिक और संवैधानिक तौर पर कश्मिरियों के साथ खड़ा है।  Pak is duty, morally, politically, constitutionally bound to provide substantial support to ongoing freedom struggle in Kashmir: SSalahudeen — ANI (@ANI_news) August 8, 2016
विज्ञापन

विज्ञापन

बुरहान वानी की मौत के बाद बौखलाया पाक

- फोटो : self
सलाउद्दीन ने कहा कि अगर पाक ये सुविधाएं मुहैया कराता है तो इस बात की पूरी उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच परमाणु युद्ध हो सकता है। 

हिजबुल प्रमुख ने कहा कि कश्मीर मुद्दे पर चाहे दुनिया या पाकिस्तान साथ दे या न दे, संयुक्त राष्ट्र अपनी जिम्मेदारी निभाये या न निभाये, कश्मिरियों ने कसम खा ली है कि वह अपने खून के अंतिम कतरे तक जंग लड़ेंगे।

उसने कहा, 'मैं इस बात का अंदाजा लगा सकता हूं कि चौथा युद्ध जरूर होगा क्योंकि कश्मीरी अब समझौता नहीं करने वाले।' I can predict a 4th war with certainty because Kashmiris are no longer willing to compromise, come what may: Sayeed Salahudeen — ANI (@ANI_news) August 8, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें