फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में भारतीय पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार, अधिकारियों ने दिखाया बाहर का रास्ता

Sun, 07 Aug 2016 04:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : pti
विज्ञापन
हाल ही में पाकिस्तान में संपन्न हुए सार्क सम्मेलन को कवर करने गए भारतीय पत्रकारों को भेदभाव का सामना करना पड़ा। पाकिस्तानी अधिकारियों ने न सिर्फ भारतीय पत्रकारों को सम्मेलन के उद्धाटन बल्कि उन्हें बैठक स्थल के उस प्रवेश द्वार पर भी नहीं खड़े होने दिया जहां पाकिस्तानी गृह मंत्री अतिथियों का स्वागत कर रहे थे। सम्मेलन में पाक अधिकारियों के इस रवैये के कारण तनाव उत्पन्न हो गया था।
विज्ञापन


सार्क सम्मेलन को कवर करने के लिए छह भारतीय पत्रकारों को पाकिस्तान जाने का वीजा दिया गया था। पाकिस्तान पहुंचने पर इन पत्रकारों को सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में जाने से साफ मना कर दिया गया। सम्मेलन में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने हिस्सा लिया था। इसके बाद भारतीय पत्रकार उस प्रवेश द्वार पर खड़े हो गए जहां पाकिस्तानी गृह मंत्री चौधरी निसार अली खान दक्षेस देशों से आए अतिथियों की अगवानी कर रहे थे।

जब पाकिस्तानी मीडिया ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह के आने पर उनकी तस्वीरें लेने के लिए कैमरा संभाला तो भारतीय पत्रकारों ने भी ऐसा ही किया। लेकिन उसी समय पाकिस्तानी अधिकारियों ने उनसे कड़े लहजे में उस जगह से हट जाने को कहा। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि भारतीय पत्रकारों को द्वार के बाहर भी खड़े होने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सार्क सम्मेलन के नियमों का उल्लघंन है पाक अधिकारियों का यह रवैया

सार्क सम्मिट - फोटो : ANI
जब पाकिस्तानी अधिकारियों ने दूरदर्शन के फोटोग्राफर आर जयश्री पुरी और एएनआई के अजय कुमार शर्मा से उनके कैमरे हटाने को कहा तो एक वरिष्ठ भारतीय राजनयिक ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की और विरोध जताया। राजनयिक ने गुस्से में कहा कि भारतीय फोटोग्राफरों को सिंह के आगमन के पलों को कवर करने के लिए द्वार के समीप खड़े होने की अनुमति दी जाए क्योंकि पाकिस्तानी पत्रकार, वीडियो और स्टिल कैमरों वाले फोटोग्राफर मौजूद हैं और बिना रोकटोक के तस्वीरें ले रहे हैं।

पाकिस्तानी अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि भारतीय पत्रकारों को तुरंत वहां से जाना होगा। इसके बाद राजनयिक और एक पाकिस्तानी अधिकारी के बीच तकरार भी हुई। इतना ही नहीं, पाकिस्तानी अधिकारियों ने अपने अधिकारियों को इस तरह खड़े होने को कहा कि भारतीय पत्रकार तस्वीरें न ले सकें और जल्द ही भारतीय पत्रकारों तथा फोटोग्राफरों को कई व्यक्तियों ने इस तरह से घेर लिया कि उनके लिए कोई भी तस्वीर लेना नामुमकिन हो गया। घेरने वाले व्यक्ति सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी लग रहे थे।

घिरे होने की वजह से भारतीय पत्रकार उन पलों से पूरी तरह अनजान रह गए जब सिंह ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष के साथ हाथ मिलया। हालांकि कुछ क्षणों की इस औपचारिकता ने ही दोनों देशों के रिश्तों में बढ़ता ठंडापन जाहिर कर दिया। सार्क प्रोटोकॉल के अनुसार, मेजबान देश के उद्घाटन भाषण को मीडिया द्वारा कवर किया जाता है जबकि शेष कार्रवाई बंद कमरे में होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें