फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकः आतंकियों ने लड़कियों के स्कूल को उड़ाया

Sun, 08 Feb 2015 10:49 PM IST
एजेंसी/पेशावर
विज्ञापन
विज्ञापन
अफगानिस्तान सीमा से सटे पाकिस्तान के अशांत कबाइली बेजूत इलाके में रविवार को आतंकियों ने सरकार द्वारा संचालित लड़कियों के स्कूल को उड़ा दिया। इसमें स्कूल की तीन कक्षाएं ढह गई। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन


स्कूल में हमले के मद्देनजर पेशावर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इससे पहले 16 दिसंबर को तालिबान आतंकियों ने खैबर पख्तुनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर में सेना द्वारा संचालित स्कूल में हमला कर 150 लोगों की बीभत्स हत्या कर दी थी। इसमें मरने वालों में ज्यादातर स्कूली बच्चे थे।

इसके अलावा खैबर के तीरा घाटी में एक अन्य आतंकी हमले में शांति समिति के तीन सदस्य मारे गए, जबकि पांच अन्य घायल हो गए हैं। आतंकियों ने अमन लश्कर परिसर में आईईडी से धमाका किया। वहीं, पेशावर में बम निरोधक दस्ते ने रविवार को छह बमों को निष्क्रिय कर एक और आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही साजिश में शामिल लोगों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने 35 अवैध अफगान अप्रवासियों  समेत 59 संदिग्धों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें