फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंधार हवाई अड्डे पर आतंकी हमला, 9 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अफ़ग़ानिस्तान में कंधार के हवाई अड्डे की परिसर पर तालिबान ने हमला किया है।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक़ सुरक्षा बलों के साथ गोलीबारी जारी है। इस हमले में कम से कम नौ लोग मारे गए हैं। मरने वालों में सैनिकों के साथ आम नागरिक भी शामिल हैं।

कंधार के प्रांतीय गवर्नर शमीम खपलवाक ने समाचार एजेंसी एएफ़पी को बताया कि चरपमंथी हवाई अड्डा परिसर के पहले गेट से अंदर घुस गए। कई चरमपंथी पास के एक स्कूल से हवाई अड्डे पर गोलियाँ चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तालिबान समर्थक एक वेबसाइट का कहना है कि संगठन ने 'घरेलू और विदेशी सैनिकों' के ख़िलाफ़ हमला किया है। पिछले साल अफ़ग़ानिस्तान से अमरीकी और नैटो फ़ोजों के जाने के बाद से वहाँ चरमपंथी हिंसा बढ़ी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें