पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी आदिवासी क्षेत्र में एक तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें 2 पाकिस्तानी मौत के घाट उतर गए। दरअसल पाकिस्तानी सेना ने बीते रविवार को वजीरिस्तान के अंगोर एडा क्षेत्र में एक तलाशी अभियान चलाया।
Read Also: पंजाब में छापेमारी के दौरान हथियारों के जखीरे के साथ 10 तालिबानी आतंकी गिरफ्तार
इस दौरान सेना के हाथ कुछ घातक हथियार और गोला- बारूद बरामद हुए। इस दौरान 2 संदिग्ध आतंकियों की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हैं। इसके अलावा सुरक्षाबलों ने 14 आतंकियों को भी गिरफ्तार किया और अवैध हथियार बरामद किए।
Read Also: लगातार तीसरे दिन LoC पर पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
यह तलाशी अभियान राद-उल-फसद के तहत चलाया गया। राद-उल-फसद का उद्देश्य आतंकवादियों की सेल को जड़ से उखाड़ फेंकना है। सेना ने इस तलाशी अभियान के जरिए आतंकियों के मनसूबों को ध्वस्त कर दिया।