फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदल के साथ बैठक पर्दे के पीछे की कूटनीति का हिस्सा : शरीफ

Fri, 12 May 2017 02:28 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
विज्ञापन
नवाज शरीफ - फोटो : file photo
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने देश की सेना को साफ कर दिया कि पिछले महीने भारतीय दिग्गज स्टील कारोबारी सज्जन जिंदल के साथ हुई बैठक बैक-चैनल कूटनीति का हिस्सा है। 
विज्ञापन


एक मीडिया रिपोर्ट में बृहस्पतिवार को कहा गया कि शरीफ ने 27 अप्रैल को मुरी के पहाड़ी स्थल पर जिंदल के साथ मुलाकात पर पाकिस्तान के सेना प्रमुख जावेद बाजवा को विश्वास में लिया है। 

सरकारी हुक्मरानों ने सैन्य अधिकारियों को सूचित किया कि जिंदल के साथ शरीफ की लंबी बातचीत बैक-चैनल कूटनीति का हिस्सा है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि कुछ शीर्ष भारतीय अधिकारियों ने दोनों देशों के बीच चल रहे तनाव को कम करने के लिए जिंदल की इस बैठक का समर्थन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें