पाकिस्तान के खैबर पख़्तूनख़्वाह प्रांत की राजधानी पेशावर में चूहों ने इंसानों पर हमले शुरू कर दिए हैं। शनिवार को शहर के लेडी रीडिंग अस्पताल में 22 घायलों को लाया गया है। इन लोगों को चूहों ने काटा था।
इस महीने अब तक 374 लोग चूहों के काटने से जख्मी हो गए हैं।पेशावर में चूहों के काटने के मामलों में खतरनाक स्तर पर इजाफा हुआ है। इससे शहर में डर का माहौल है। ये यूहों आम चूहों के मुक़ाबले काफी बड़े भी बताए जा रहे हैं। लेडी रीडिंग अस्पताल में रोज़ाना चूहों के काटने से घायल लोग इलाज के लिए पहुँच रहे हैं।
अस्पताल के प्रवक्ता सैय्यद जमील शाह ने बताया कि इस महीने चूहों के काटने से घायल होने वालों में 174 बच्चे और 72 महिलाएं हैं।