फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परवेज मुशर्रफ ने पाकिस्तान छोड़ा, दुबई पहुंचे

Fri, 18 Mar 2016 06:20 PM IST
बीबीसी/पाकिस्तान
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने देश छोड़ दिया - फोटो : BBC
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ ने देश छोड़ दिया है। वे अपना इलाज कराने के लिए दुबई चले गए हैं। पाकिस्तानी मीडिया ने यह खबर दी है। इससे पहले पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को आदेश दिया था कि वह मुशर्रफ पर लगे यात्रा प्रतिबंध हटा ले। इस आदेश के बाद मुशर्रफ ने कराची से दुबई की उड़ान भरी।
विज्ञापन


परवेज मुशर्रफ लंबे समय से बीमार हैं। उनके वकील ने कोर्ट में कहा था कि मुशर्रफ की रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन तुरंत कराने की जरूरत है। यह काम पाकिस्तान में नहीं हो सकता। मुशर्रफ ने देश छोड़ने से पहले पत्रकारों से कहा कि वे वापस आएंगे और अपने खिलाफ चल रहे तमाम मामलों का सामना करेंगे। मुशर्रफ के मुताबिक,''मैं एक कमांडो हूं और मुझे अपने देश से प्यार है। मैं कुछ हफ्तों या महीनों में ही वापस लौटूंगा।'' राजद्रोह और दूसरे आरोपों में मुशर्रफ़ की सुनवाई शुरू होने वाली है।

ये आरोप राष्ट्रपति रहते हुए पाकिस्तान में इमरजेंसी लगाने और पूर्व प्रधानमंत्री बेनज़ीर भुट्टो की हत्या से जुड़े हैं। साल 2013 में मुशर्रफ का नाम उन लोगों की सूची में शामिल किया गया था, जिन्हें देश से बाहर जाने की अनुमति नहीं थी।
विज्ञापन


पिछले साल जून में सिंध हाईकोर्ट ने उनका नाम इस सूची से हटा दिया था लेकिन संघीय सरकार ने इसके ख‌िलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। चीफ जस्टिस अनवर जहीर जमाली ने सरकारी अपील खारिज कर दी। लेकिन उन्होंने यह भी कहा था कि यदि मुशर्रफ के ख‌िलाफ नए सबूत पेश किए जाते हैं, तो उन पर दोबारा प्रतिबंध लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें