अमेरिकी कांग्रेस ने पाकिस्तान को आतंकी माफियाओं का स्पॉन्सर बताया तो पाक हुकूमत के ठेकेदारों की नींद गुल हो गई। पाकिस्तान की सियासत में जैसे भूचाल आ गया। अमूमन ऐसा होता है जब आतंकियों से जोड़कर पाक नाम आता तो उसकी दुखती रग उभरकर सामने आ जाती है। इस बार भी ऐसा ही कुछ हुआ।
डॉन की खबर के मुताबिक पाक सीनेट के अध्यक्ष रजा रब्बानी ने बेशर्मी का परिचय देते हुए अमेरिका के आरोपों पर आंसू बहाए।
रब्बानी ने रोना रोया कि अमेरिकी कांग्रेस में शामिल कुछ लोग बे-वजह पाक को निशाना बना रहे हैं, ये देख मुल्क की आवाम हैरान है।
रब्बानी अमेरिकी कांग्रेस के उस प्रस्ताव के जवाब में बोल रहे थे, जिसमें कहा गया कि अमेरिका की तरफ से पाकिस्तान की दी जा रही सारी मदद रोक दी जाए। अमेरिका ने हवाला दिया था कि पाकिस्तान अपनी जमीन पर अफगान तालिबान को पलने दे रहा है और उसके खिलाफ कोई कदम नहीं उठा रहा है।
रब्बानी के मुताबिक अमेरिका खुद की बोई हुए फसल को लेकर परेशान है और पाकिस्तान को बदनाम कर रहा है।