फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कैट लेडी': भूखी बिल्लियों को पिछले 17 साल से खिला रही हैं खाना

Thu, 14 Jul 2016 03:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
Karachi's Cat Woman - फोटो : Dawn
विज्ञापन
क्या आपने कभी भूखी बि‌ल्लियों को एक दिन खाना खिलाया है? और अगर यहीं काम आपको लगातार 17 साल तक करने के लिए कहा जाए, तो क्या आप कर पाएंगे। पर पाकिस्तान के कराची में एक महिला हैं जो पिछले 17 साल से भूखी बिल्लियों को खाना खिलाने का काम कर रही हैं। 
विज्ञापन


डॉन के पत्रकार जहानजेब हुसैन इस वाकए को कैद करने के लिए अपने दो कैमरामेन के साथ गुलशान गए। जहां पर वो महिला रहती थी। वहां मौजूद एक चौकीदार ने बताया कि मगरीब की नमाज के बाद वो महिला आती है और बिल्लियों को खाना खिलाती हैं।

कराची में इनको 'कैट लेडी' के नाम से जाना जाता है। रिपोर्टर के मुताबिक कराची में लड़के महिलाओं के बारे में उत्सुकता पूर्वक बातें करते हैं। पर उन्हें यह उम्मीद नहीं थी कि लड़के, 50 साल की कैट लेडी के बारे में इतनी उत्सुकता पूर्वक बात करेंगे। 
विज्ञापन


जब उन्होंने वहां पर लड़कों से बात की तो जैसे लगा लड़कों की खुशी का ‌ठिकाना ही नहीं रहा। लड़कों ने खुशी के साथ बात करते हुए कहा कि कैट लेडी जब भी बिल्लियों को खानाा खिलाती है तो उन्हें देखते हुए अच्छा लगता है। वो यह भी बताते हैं कि जब हम टहलते हुए बिल्लियों के पास पहुंच जाते थे तो वो हमें डांट देती थीं। साथ ही यह भी यह बताया कि हमारी कभी हिम्मत नहीं होती थी कि हम उनसे पूछ लें कि इतनी बिल्लियों को खाना कैसे खिलाती हैं आप। 

बहुत देर बाद वहां मौजूद चौकीदार ने कैमरे पर बात करते हुए बताया कि वो अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी हैं। जो यहां पर काम कर रहा है। उनके परिवार के पहले के सदस्यों ने भी उन्हें बताया था कि कैट लेडी कितने सालों से यहां खाना खिला रही है। चौकीदार ने बताया कि अगर मैं सहीं हूं तो करीब 17 सालों से यह महिला बिल्लियों को यहां पर खाना खिला रही हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले सत्रह सालों में कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि इस महिला ने बिल्लियों को खाना नहीं खिलाया है। वो महिला अपने घर से मीट के पांच बैग लेकर आती हैं और बिल्लियों को खिलाती हैं। शाम होते हीं बिल्लियां उस स्‍थान पर इकट्ठा होना शुरू हो जाती हैं। एक साथ करीब 36 बिल्लियां यहां पर बैठकर खाना खाती हैं।
विज्ञापन

महिला बिल्लियों को अपने बच्चों की तरह प्यार करती

भूखी बिल्लियों को पिछले 17 साल से ‌खिला रही हैं खाना - फोटो : Dawn
इतनी सारी बिल्लियों को अगर आप अपने इर्द-गिर्द देख लेंगे तो परेशान हो जाएंगे। पर महिला बिल्लियों को अपने बच्चों की तरह प्यार करती हैं। किसी ने बताया कि वो लोगों से नफरत और बिल्लियों से प्यार करती हैं। यहां पर कैट लेडी को लेकर सबकी अलग-अलग कहानियां हैं।

कुछ लोगों ने बताया कि उनकी कुछ अलग कहानी भी है। कुछ साल पहले उनको अपने घर के बाहर एक भूखी बिल्ली और उन्होंने तब से ही बिल्लियों को भूख से कोई तकलीफ न हो, इसलिए उन्हें खाना खिलाना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे बिल्लियों की संख्या बढ़ने लगी और आज इतनी संख्या में बिल्लियां उनका परिवार बन गई हैं।

यह भी पता चला है कि रमजान के दौरान वो इफ्तार के लिए न जाकर बिल्लियों को खाना खिलाने आ जाती हैं। वो अभी तक उमराह और हज के लिए भी नई गई हैं।

अपने इस जीवन के दौरान सिर्फ एक बार ऐसा हुआ कि वो बिल्लियों को खुद खाना नहीं खिला पाईँ। ऐसा तब हुआ जब उनकी टांग टूट गई थी। पर फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और किसी दूसरे व्यक्ति को बुलाकर बिल्लियों के खाना भिजवाया। डॉन के रिपोर्टर ने कई बार उनसे यह जानने की कोशिश करते हुए पूछा कि आखिर बिल्लियों को खाना खिलाने के पीछे आपका क्या मकसद है? पर उन्होंने जवाब दिया कि यह उनका जानवरों के प्रति प्यार है और कुछ नहीं। रिपोर्टर इस बात को मानने से मन से तैयार नहीं हुआ। रिपोर्टर के मुताबिक किसी के जीवन का मकसद कैसे बदल जाता है कि वो अपनी आदत को ही अपना काम बना ले।

पर डॉन के रिपोर्टर को इस बात का कोई सही जवाब नहीं मिला। पर उन्होंने बताया कि अब वो यह काम करते-करते थक गई हैं। अगर कोई और उन बिल्लियों की देखरेख का जिम्मा संभाल ले तो वो इस काम को बंद कर देंगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें