फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान का ‘सुल्तान’ लंदन में गिरफ्तार, ब्रिटेन-अमेरिका की संयुक्त कार्रवाई से चढ़ा हत्थे

Sun, 27 Aug 2017 03:58 AM IST
एजेंसी, लंदन/न्यूयॉर्क
विज्ञापन
pakistan - फोटो : DNA
विज्ञापन
वैश्विक स्तर पर नशीली दवाओं का नेटवर्क चलाने वाला ‘द सुल्तान’ नाम से मशहूर पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद आसिफ हाफिज को ब्रिटेन-अमेरिका के संयुक्त अभियान में लंदन से गिरफ्तार कर लिया गया है। 58 वर्षीय हाफिज को लंदन के रीजेंट पार्क एरिया से पकड़ा गया। उसे अब अमेरिकी प्रत्यर्पण का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


Read Also:पाकिस्तानी पंजाब के सीएम बोले- नहीं चाहिए अमेरिकी भीख

हाफिज पर हेरोइन, मेथामफेटामाइन या क्रिस्टल मेथ और इफेड्राइन समेत नशीली पदार्थों की तस्करी का आरोप है। वह यूरोप, अफ्रीका, एशिया और उत्तर कोरिया में अपने संगठन का संचालन करता था।

लंदन स्थित राष्ट्रीय अपराध एजेंसी (एनसीए) ने बयान में कहा कि उन्होंने अमेरिकी दवा प्रवर्तन एजेंसी (डीईए) के साथ मिलकर आसिफ की पड़ताल की और इसके बाद उसकी गिरफ्तारी की योजना बनाई गई।
विज्ञापन


आसिफ पर पाकिस्तान और अफगानिस्तान से ज्यादा मात्रा में हेरोइन की तस्करी कर केन्या लाने का आरोप था। आरोप साबित होने पर हाफिज को 10 साल कैद की सजा हो सकती है। अमेरिका ब्रिटेन से हफीज के प्रत्यर्पण की मांग करेगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें