पाकिस्तान प्रधानमंत्री शाहिद खाकन अब्बासी ने कहा है कि भारत के साथ युद्ध विकल्प नहीं है और केवल बातचीत से ही कश्मीर समेत सभी मसलों का हल किया जा सकता है।
उन्होंने दक्षिण एशिया केंद्र में स्थित लंदन स्कूल ऑफ इकोनोमिक्स में ‘2017 पाकिस्तान का भविष्य’ शीर्षक नाम से परिचर्चा में यह बात कही।
अब्बासी ने कहा कि कश्मीर अहम मुद्दा है और जब तक इस मसले का हल नहीं हो जाता भारत के साथ रिश्ते में तनाव बना रहेगा। हमने सभी स्तर पर बातचीत को हमेशा खुला रखा है और बातचीत सकारात्मक बढ़ रही है।
पढ़ें- अफगानिस्तान में भारत के बढ़ते कदम से सहमा पाकिस्तान, अमेरिका से जाहिर की नाराजगी
उन्होंने कहा युद्ध कोई विकल्प नहीं है, लेकिन भारत की हालिया नीति हतोत्साहित करने वाली है। लेकिन मैं हतोत्साहित नहीं हूं क्योंकि दोनों देश परमाणु संपन्न हैं और किसी भी समस्या को सुलझा सकते हैं। इसका समाधान सिर्फ लगातार बातचीत के जरिये ही हो सकता है।