पाकिस्तान के वरिष्ठ टीवी पत्रकार पर आईएसआई के शीर्ष अधिकारी के कथित अपहरण और हत्या में लिप्त होने के मामले में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह मामला 2010 का है।
पढ़ें: मंजिल से 624km पहले रोकी गई पाकिस्तानी फ्लाइट, यात्रियों से कहा- आगे बस से चले जाओ
जिओ टीवी के 50 वर्षीय लोकप्रिय एंकर, आतंकवाद और सुरक्षा मामलों के विश्लेषक हामिद मीर पर 2014 में हमला भी हो चुका है। मीर को तालिबान सहित अन्य संगठनों से मौत की धमकी मिल चुकी है।
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के अधिकारी खालिद ख्वाजा, रिटायर्ड कर्नल इमाम, ब्रिटिश पत्रकार असद कुरैशी और ड्राइवर रुस्तम खान का 2010 में दक्षिण वजीरिस्तान में अपहरण कर लिया गया था।
पढ़ें: पाकिस्तान ने आतंकी कमांडर के परिवार को किया रिहा, बलूच परंपरा का मिला फायदा
आतंकियों ने ख्वाजा और इमाम की हत्या कर दी थी और कुरैशी व खान को छोड़ दिया था। ख्वाजा के परिजनों ने मीर पर ही अपहरण करने का आरोप लगाया है। इस्लामाबाद हाईकोर्ट के जज मोहसिन अख्तर कयानी ने ख्वाजा की पत्नी शमाइमा मलिक की याचिका पर पिछले हफ्ते मीर के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया था। शनिवार को ही मामला दर्ज किया गया है, लेकिन मीर को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।