बता दें कि 2008 में हुए मुंबई आतंकी हमले के बाद हाफिज सईद को अमेरिका व संयुक्त राष्ट्र संघ ने वैश्विक आतंकी घोषित कर दिया था और नवंबर 2008 में उसे नजरबंद कर दिया गया था, लेकिन कुछ महीनों बाद उसे एक अदालत ने रिहा कर दिया था। आतंकवादी गतिविधियों में उसकी भूमिका के लिए सईद के सिर पर एक करोड़ अमेरिकी डॉलर का इनाम है।
लीक हुए वीडियो में एमएमएल के एक नेता ने कहा कि हाईकोर्ट ने पाकिस्तान चुनाव आयोग को आदेश दिया था कि वह एमएमएल को राजनीतिक पार्टी का दर्जा देस लेकिन उन्होंने यह कहते हुए मना कर दिया ति अमेरिका ने इसे आतंकी संगठन घोषित कर रखा है। इस पर मंत्री ने कहा कि इमरान खान की सरकार में ऐसा नहीं होगा।