फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंजिल से 624km पहले रोकी गई पाकिस्तानी फ्लाइट, यात्रियों से कहा- आगे बस से चले जाओ

Sun, 05 Nov 2017 10:39 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन्स (PIA) की एक फ्लाइट ने अपने यात्रियों को सफर के बीच में उतारकर आगे का रास्ता बस से तय करने को कहा। जियो न्यूज के मुताबिक, एक फ्लाइट ने यूएई के अबुधाबी से पाकिस्तान के रहीम यार खान जिले के एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन खराब रौशनी के चलते उसे लाहौर एयरपोर्ट पर ही लैंड कर दिया गया और सभी यात्रियों के कहा गया कि वे आगे जाने के लिए बस ले लें।
विज्ञापन


फ्लाइट हाईजैक करके POK ले जाने की दी थी धमकी, GF के लिए खोलना चाहता था एयरलाइंस

स्टाफ के यह सब समझाने पर भी यात्री प्लेन से नहीं उतरे थे, ऐसे में सबको प्लेन से जबरन उतारने के लिए स्टाफ ने एसी बंद कर दिया था, जिसकी वजह से यात्रियों का दम घुटने लगा, प्लेन में कुछ बच्चे भी मौजूद थे।

यात्रियों का कहना है कि उन्होंने स्टाफ से गुजारिश की थी कि लाहौर की जगह प्लेन को मुल्तान एयरपोर्ट पर उतार दिया जाए क्योंकि वहां से रहीम यार खान एयरपोर्ट की दूरी 292 किलोमीटर रह जाती, जबकि लाहौर एयरपोर्ट से रहीम यार खान एयरपोर्ट की दूरी 624.5 किलोमीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें