फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल राहत मामले में भारतीय मीडिया पर भड़का पाकिस्तान

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान ने नेपाल के भूकंप पीड़ितों को भेजे गए खाने के पैकेटों में 'बीफ' की मौजूदगी को लेकर उठे विवाद के लिए भारतीय मीडिया को कुसूरवार ठहराया है।
विज्ञापन


पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा है कि भारतीय मीडिया 'बेवजह विवाद' खड़ा करने की कोशिश कर रहा है। मीडिया में ये खबरें आई थीं कि पाकिस्तान की ओर से नेपाल भेजे गए खाने के पैकेट में बीफ है और इससे नेपाल में रहने वाले कुछ लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं।
विज्ञापन

'नेपाल को पसंद आई पाक राहत सामग्री'

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने खाने के पैकेट में 'बीफ' की मौजूदगी से इनकार नहीं किया। उन्होंने कहा, "तैयार खाने के पैकेट में पूरे दिन के भोजन की पहले से तैयार किट है, जिसमें बीस चीजें शामिल हैं। किट के अंदर के हर पैकेट पर डिश का नाम अंग्रेजी और उर्दू में साफ तौर पर लिखा है। ताकि लोग जो चाहें वो खाएं और बाकी को हटा दें। नेपाल में दोनों भाषाएं समझी जाती हैं।"

उन्होंने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारतीय मीडिया एक मानवीय मिशन को भी नहीं बख्श रहा। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने ये भी बताया कि नेपाली अधिकारियों को पाकिस्तान से भेजे गए खाने के तैयार पैकेट इस कदर प्रभावी लगे हैं कि उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर एक विमान भर के पैकेट भेजने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें