पूर्व क्रिकेटर और तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के नेता इमरान खान ने पाकिस्तान में मिलिट्री शासन की इच्छा जताई है। इमरान खान ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में पाक पीएम नवाज शरीफ की जमकर आलोचना की और पाक आर्मी चीफ राहील शरीफ की खूब सराहना की। इमराम ने कहा कि नवाज शरीफ पाकिस्तान पर बोझ हैं, वे भ्रष्टाचार में पूरी तरह से डूबे हैं और इस काम में उनका परिवार भी शामिल है।
इमरान ने कहा कि नवाज शरीफ के कुशासन की वजह से पाकिस्तान की आवाम कर्ज के भारी बोझ तले दब गई है, हर नागरिक पर एक लाख बीस हजार रुपए का कर्ज है, और ये कर्ज दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सेना अगर देश की कमान अपने हाथों में लेती है तो आवाम जश्न मानाएगी और मिठाइयां बाटेंगी, क्योंकि मुल्क के लोकतंत्र को नवाज की तानाशाही से खतरा है।