फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंदील बलोच का भाई गिरफ्तार, पुलिस को बताया क्यों की हत्या

Sun, 17 Jul 2016 04:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तानी मॉडल कंदील बलोच की हत्या करने वाले उसके भाई वसीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उसके भाई ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल ली है। वसीम ने कहा कि उसे अपनी बहन की हत्या करने का कोई अफसोस नहीं है। वसीम ने बताया कि पहले उसने कंदील को बेहोशी की दवा दी और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


कंदील का भाई वसीम ने कहा कि वह सोशल मीडिया पर कंदील की अत्याधिक सक्रयिता से परेशान था। कंदील के विवादित पोस्ट और विडियो उसे पसंद नहीं आते थे। पुलिस के मुताबिक वकंदील के भाई ने उन्हें सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो अपलोड नहीं करने के लिए कहा था। भाई से धमकी के बाद कंदील ने पाकिस्तान पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। उन्होंने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री को पत्र लिखकर कहा था कि उनकी जान को खतरा है, लेकिन पुलिस ने उन्हें कोई सुरक्षा नहीं दी।
 
Trending Videos

ईद की छुट्टियां मनाने घर गई थीं कंदील

- फोटो : Facebook
बता दें कि कल पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुल्तान में सोशल मीडिया सेलिब्रिटी कंदील बलोच की उसके भाई ने कथित तौर पर 'झूठी शान की खातिर' गला घोंट कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने बताया था कि 26 वर्षीय अभिनेत्री और मॉडल की हत्या शुक्रवार रात को मुल्तान में की गई। पुलिस ने बताया कि कंदील ईद की छुट्टियां मनाने अपने परिवार के पास मुल्तान में थी। जहां उनके भाई वसीम ने रात में सोते समय उनकी गला दबाकर हत्या कर दी।

कंदील का असली नाम फौजिया अजीम था लेकिन मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने के बाद उसने अपना नाम बदलकर कंदील बलोच रख लिया था। सोशल मीडिया ने कंदील को  गई पिछले हफ्ते ही उनका वीडियो 'बैन' सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, इस वीडियो को लेकर पाकिस्तान में काफी हंगामा हुआ था।
विज्ञापन

क्या कहना है पाकिस्तानी पुलिस का

- फोटो : facebook
पाकिस्तानी पुलिस की प्रेस कांफ्रेस का वीडियो -

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें