फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान खान बोले- प्रपोज किया है निकाह नहीं, बुशरा की हां का इंतजार

Mon, 08 Jan 2018 06:11 AM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
विज्ञापन
इमरान खान और बुशरा माणिका - फोटो : File
विज्ञापन
पाकिस्तान में विपक्ष के नेता और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने रविवार को कहा कि उन्होंने एक महिला को शादी का प्रस्ताव दिया है, लेकिन उन्होंने उन रिपोर्ट को नकार दिया, जिसमें कहा जा रहा है कि उन्होंने गुप्त रूप से तीसरी शादी कर ली है। इमरान की सफाई उन रिपोर्ट के बाद आई है, जिसमें कहा जा रहा था कि उन्होंने अपनी अध्यात्म गुरु 40 साल की बुशरा मणिका से शादी कर ली है। 
विज्ञापन


इमरान के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा है कि इमरान ने बुशरा मणिका को शादी के लिए प्रपोज किया है, लेकिन उन्होंने उनसे वक्त मांगा है। बुशरा ने कहा है कि वह अपने परिवार और बच्चों से सलाह मशवरे के बाद इस पर फैसला लेंगी। प्रवक्ता के मुताबिक यह दुखद है कि इतनी निजी और संवेदनशील बात को सार्वजनिक किया जा रहा है। जबकि यह ऐसी महिला से जुड़ा मामला है, जो सार्वजनिक जीवन में नहीं हैं। इससे इमरान और बुशरा के बच्चों पर भी दबाव बढ़ेगा। 

पढ़ें- पाकिस्तान की मशहूर सिंगर ने इमरान खान को दी गाली, ट्विटर पर लोगों ने सुनाई खरी-खरी
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर मणिका इस प्रस्ताव को स्वीकार्य कर लेंगी तो इमरान सार्वजनिक रूप से इसकी जानकारी देंगे। हालांकि 66 वर्षीय खान ने मणिका से शादी से इनकार किया है। एक पाकिस्तानी अखबार ने दावा किया था कि उन्होंने एक जनवरी को लाहौर में शादी कर ली है। इमरान ने पहली शादी 16 मई, 1995 को जेमिमा खान से की थी। नौ साल बाद 2004 में उनका तलाक हो गया। वहीं दूसरी बार निकाह जनवरी, 2015 में रेहम खान से किया, लेकिन यह शादी दस महीने भी नहीं चली। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें