पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में दो बसों पर बंदूकधारियों के हमले में कम से कम 19 यात्रियों की मौत हो गई है। यह घटना सूबे की राजधानी क्वेटा के दक्षिण में स्थित मस्तंग शहर के करीब हुई।
बलूचिस्तान के गृह मंत्री सरफराज बुगती ने कहा कि अज्ञात बंदूकधारी शुक्रवार शाम कराची जा रही इन बसों में सवार हो गए थे। बुगती ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया है कि हमलावरों ने सेना की वर्दी पहनी हुई थी। अधिकारियों के मुताबिक बंदूकधारियों ने यात्रियों को बसों से उतारा और उन्हें गोली मार दी।