फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करतारपुर पर पाक का नया पैंतरा: मनमोहन सिंह को न्योता, पीएम मोदी को ना

Mon, 30 Sep 2019 06:15 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मनमोहन सिंह (फाइल फोटो)
विज्ञापन

करतारपुर कॉरिडोर पर पाकिस्तान ने अब नया पैंतरा चला है। कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बजाय पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को न्योता देने का फैसला किया है। हालांकि, कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि मनमोहन सिंह पाकिस्तान के निमंत्रण को स्वीकार नहीं करेंगे।

विज्ञापन







करतारपुर कॉरिडोर भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए नौ अक्तूबर को खोला जाएगा। पाक के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि हम करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आमंत्रित करना चाहते हैं। वह सिख समुदाय का भी प्रतिनिधित्व करते हैं। 

कुरैशी के मुताबिक मनमोहन सिंह को जल्द ही औपचारिक निमंत्रण भी भेजा जाएगा। कश्मीर पर झल्लाया पाकिस्तान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित नहीं करने का मन बना चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें