फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: चीन की चेतावनी के बाद अब बिजली का बकाया चुकाएगा पाकिस्तान, अगले सप्ताह से शुरू करेगा भुगतान

Sat, 10 Sep 2022 12:47 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, इस्लामाबाद

सार

बिजली के मामले में पाकिस्तान काफी हद तक चीनी कंपनियों पर निर्भर है। चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) के तहत चीन की 30 बिजली कंपनियां पाकिस्तान में काम कर रही हैं।
विज्ञापन
शहबाज शरीफ - फोटो : facebook/ShehbazSharif
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान ने अगले सप्ताह से चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे के तहत स्थापित स्वतंत्र बिजली उत्पादकों (आईपीपी) को भुगतान शुरू करने की घोषणा की है। स्थानीय मीडिया ने शनिवार को इसकी जानकारी दी है। डॉन अखबार ने बताया कि सरकार ने चीनी निवेशकों की संतुष्टि के लिए पूरे वित्तीय वर्ष के लिए नियमित मासिक भुगतान के लिए एक कार्यक्रम निर्धारित किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान की सेंट्रल पावर परचेजिंग एजेंसी (CPPA) पर चीनी IPP का लगभग  26 हजार करोड़ रुपये का बिजली का भुगतान बकाया है।

विज्ञापन


बैठक में पाकिस्तान ने चीन को भुगतान करने का आश्वासन दिया था
बता दें कि बकाया भुगतान का दबाव बढ़ने के बाद पाकिस्तानी सरकार ने चीनी कंपनियों को आश्वासन दिया था कि वर्षों से लंबित परिक्रामी खातों की समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा। चीनी आईपीपी के सभी हितधारकों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की बैठक के दौरान, वित्त मंत्री इस्माइल ने निवेशकों को आश्वासन दिया था चीनी निवेशकों का बकाया जल्द से जल्द चुकाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें