फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: बाढ़ राहत के नाम पर हिंदू लड़की से दुष्कर्म, अमेरिका में पाकिस्तानी राजदूत की हुई बेइज्जती

Sat, 10 Sep 2022 11:51 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

पाकिस्तान के सिंध प्रांत से हाल ही में एक नाबालिग हिंदू लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। यह दुष्कर्म नाबालिग को मुफ्त राशन का लालच देकर किया गया था।
विज्ञापन
मसूद खान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाढ़ राहत के नाम पर हिंदू लड़की के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पाकिस्तान बुरी तरह घिर गया है। अमेरिका में प्रेसवार्ता के दौरान पाकिस्तान के राजदूत मसूद खान को इस मुद्दे पर गंभीर स्थिति का भी सामना करना पड़ा, जिसके बाद वे काफी असहज नजर आए। 

विज्ञापन


दरअसल, पाकिस्तान के सिंध प्रांत से हाल ही में एक नाबालिग हिंदू लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। यह दुष्कर्म नाबालिग को मुफ्त राशन का लालच देकर किया गया था।

प्रेसवार्ता के दौरान उठे सवाल
पाकिस्तान के राजदूत मसूद खान अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में नेशनल प्रेस क्लब में एक प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान वह देश में रिकॉर्ड बारिश और उसके बाद बाढ़ के हालात पर अपडेट दे रहे थे। इस दौरान वर्जीनिया के पूर्व कांग्रेस उम्मीदवार और सेना के अधिकारी मंगा अनंतमुला ने बाढ़ राहत के नाम पर अल्पसंख्यक समुदायों से संबंधित महिलाओं के दुष्कर्म पर सवाल खड़े किए। 
विज्ञापन


उन्होंने सिंध प्रांत में नाबालिग हिंदू लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला उठाया और मसूद खान से पाकिस्तान में अल्पसंख्यक महिलाओं के जबरन धर्मांतरण, बलात्कार और अन्य अत्याचारों के मुद्दों पर जवाब मांगा। इस दौरान उन्होंने हाथ में एक पोस्टर भी लिया हुआ था। इसके बाद मसूद खान काफी असहज नजर आए। 

जून में 157 महिलाओं का हुआ अपहरण 
एक रिपोर्ट के मुताबिक, जून में पाकिस्तान में 157 महिलाओं का अपहरण किया गया। इसमें 112 महिलाएं शारीरिक शोषण और 91 दुष्कर्म का शिकार हुईं थीं। प्रेसवार्ता के दौरान मंगा अनंतमुला ने कहा, पाकिस्तान अभी तक एक स्थायी बुनियादी ढांचे का विकास क्यों नहीं कर पाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बुनियादी ढांचे के बजाय पाकिस्तान ने सेना और परमाणु क्षमता पर निवेश जारी रखा। 

संयुक्त राष्ट्र महासचिव पहुंचे हैं पाकिस्तान 
इस बीच संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस शुक्रवार को अपनी दो दिवसीया यात्रा पर पाकिस्तान पहुंचे। वह बाढ़ के हालातों का जायजा लेने पाकिस्तान आए हैं। इस दौरान उन्होंने सभी देशों से पाकिस्तान के लिए समर्थन की अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें