फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पीएम शहबाज शरीफ बोले- देश में खत्म करेंगे आतंकवाद; सुरक्षा बलों की कार्रवाई 25 आतंकवादी ढेर, 11 घायल

Tue, 27 Aug 2024 11:04 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद/पेशावर

सार

Pakistan: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बलूचिस्तान में हुए आतंकवादी हमलों की निंदा करते हुए आतंकवाद को जड़ से खत्म करने का संकल्प दोहराया। बलूचिस्तान में हालिया हमलों में 37 लोग मारे गए। इस बीच, पाकिस्तानी सेना ने कहा कि खैबर जिले में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 25 आतंकवादी ढेर हुए और 11 घायल हुए।  
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अशांत बलूचिस्तान प्रांत में हुए आतंकवादी हमलों की मंगलवार को कड़ी निंदा की। उन्होंने दोहराया कि देश से आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए उनकी सरकार कटिबद्ध है। बलूचिस्तान प्रांत में रविवार की दरमियानी रात को दो अलग-अलग हमलों में हथियारबंद हमलावरों ने कम से कम 37 लोगों की हत्या कर दी।

विज्ञापन


सरकारी 'रेडियो पाकिस्तान' की खबर के मुताबिक बलूचिस्तान में हुई हिंसा के एक दिन बाद मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए शरीफ ने आतंकवादी घटनाओं की कड़ी निंदा की जिनमें सुरक्षाकर्मियों सहित बेगुनाह पाकिस्तानियों की मौत हुई है। शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान के लोगों और सशस्त्र बलों के कर्मियों द्वारा आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दी गई कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी। उन्होंने कहा, ‘ पूरा राष्ट्र आतंकवाद के खात्मे के लिए कटिबद्ध है।’

प्रधानमंत्री शरीफ ने कहा कि सभी उपलब्ध संसाधन सशस्त्र बलों को आतंकवाद को खत्म करने के लिए दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को समाप्त करने का समय आ गया है। शरीफ ने कहा कि उन लोगों से बातचीत के रास्ते खुले हैं जो पाकिस्तान और इसके संविधान में विश्वास करते हैं लेकिन दुश्मनों और आतंकवादियों से कोई बातचीत नहीं होगी।आतंकवादी घटनाओं का संदर्भ देते हुए उन्होंने कहा कि यह बात अब छिपी नहीं है कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के आतंकवादी अफगानिस्तान से अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं और आतंकवादी हमलों के पीछे उनका हाथ है।
विज्ञापन




प्रधानमंत्री शरीफ ने एकता बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि इस तरह की घृणित साजिशों का उद्देश्य केवल देश की प्रगति, बलूचिस्तान में चल रही चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा के तहत चल रही परियोजनाओं में बाधा डालना तथा पाकिस्तान और चीन के बीच मजबूत दोस्ती को कमजोर करना है। इस बीच, पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने मंगलवार को बलूचिस्तान का दौरा किया। उन्होंने आतंकवाद से निपटने में सूबाई सरकार की कोशिशों के प्रति एकजुटता प्रकट की।

पाकिस्तान में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 25 आतंकवादी मारे गए
वहीं, पाकिस्तान की सेना ने आज यह जानकारी दी कि अशांत कबायली जिले खैबर में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और उसके दो सहयोगी समूहों के खिलाफ सुरक्षा बलों द्वारा खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए व्यापक अभियान में एक शीर्ष आतंकवादी कमांडर समेत 25 आतंकवादी मारे गए जबकि 11 अन्य घायल हो गए। 

सेना की मीडिया शाखा (इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस) ने टीटीपी का जिक्र करते हुए एक बयान में कहा कि ये अभियान 'पुख्ता खुफिया जानकारी' पर आधारित थे और इससे ‘फितना अल खवारिज’ और उसके सहयोगियों को बड़ा झटका लगा। बयान में कहा गया है कि सुरक्षा बलों ने अब तक 25 आतंकवादियों को मार गिराया गया है जिनमें इसका सरगना अबुजार उर्फ सद्दाम शामिल है, जबकि 11 आतंकी घायल हुए हैं। इसमें कहा गया कि अभियान के दौरान चार सैनिकों की भी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें