फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पाकिस्तान में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में 40 मरे, नाले में समाईं दो बसें; घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी

Sun, 25 Aug 2024 02:27 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करांची

सार

पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की भी कामना की। बता दें कि यह हादसा पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक और बस के ईरान में दुर्घटनाग्रस्त होने के कुछ ही दिनों बाद आई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में दो अलग-अलग बस दुर्घटना में 11 तीर्थयात्रियों समेत 37 लोगों की मौत हो गई। पहली दुर्घटना तब हुई, जब 70 तीर्थयात्रियों को ईरान से पंजाब प्रांत ले जा रही बस हाईवे से फिसलकर नाले में गिर गई। इसहादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। यह घटना मकरन कोस्टल हाईवे पर घटी। बस में सवार ज्यादातर यात्री लाहौर या गुजरांवाला से थे। जिला आयुक्त (डीसी) लासबेला हुमैरा बलूच ने बताया कि घटना के बाद बचाव अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन


दूसरी दुर्घटना तब घटी, जब 35 लोगों को ले जा रही बस पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में एक नाले में गिर गई। इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई। सबसे बड़ी निजी एम्बुलेंस सेवा चलाने वाले ईधी फाउंडेशन के क़मर नदीम ने बताया कि अबतक 26 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि तीन घायल हैं। हालांकि, अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्थानीय निवासी बस से शवों को निकाल रहे हैं। पुलिस और बचाव दल घटना स्थल पर पहुंच रहे हैं। साधानोती के उपायुक्त उमर फारूक ने बताया कि मृतकों में बच्चे, महिलाएं और पुरुष भी शामिल हैं। ये सभी साधानोती जिले के ही रहने वाले थे। बता दें कि यह हादसा पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक और बस के ईरान में दुर्घटनाग्रस्त होने के कुछ ही दिनों बाद आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें