पाकिस्तान में पहली बार एमपॉक्स की पहचान हुई है। खास बात यह है कि यह अधिक आसानी से फैल सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एमपॉक्स के फैलाव को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है। बताया जा रहा है कि जो लोग इस वायरस से पॉजिटव पाए गए हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया गया है कि तीनों मरीज खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के रहने वाले हैं। खैबर पख्तुनख्वा के स्वास्थ्य सेवा निदेशक जनरल, सलीम खान ने बताया कि दो मरीज संयुक्त अरब अमीरात से आए थे। इसके अलावा तीसरे मरीज के नमूनों को पुष्टि के लिए इस्लामाबाद के नेशनल हेल्थ इंस्टीट्यूट भेजा गया है।
पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना है कि प्रभावित व्यक्तियों की संपर्क सूची बनाई जा रही है। इसके अलावा लोगों के नमूने लिए जा रहे हैं।’अधिकारियों ने बताया कि तीनों मरीजों को अलग सूची बनाई जा रही है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना है कि ‘प्रभावित व्यक्तियों की संपर्क सूची बनाई जा रही है और लोगों के नमूने लिए जा रहे हैं।’ सरकार का कहना है कि देश के विभिन्न अस्पतालों को एहतियाती उपाय अपनाने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार ने आगे कहा, स्वास्थ्य मंत्रालय और बॉर्डर हेल्थ सर्विसेज हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अफ्रीका के कुछ हिस्सों में एमपॉक्स के प्रकोप को अंतरराष्ट्रीय चिंता का कारण घोषित किया है।