फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: इमरान खान की बिगड़ती सेहत से डरी पाकिस्तान सरकार, जेल में बढ़ाईं सुुविधाएं

Mon, 28 Aug 2023 01:02 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

इमरान खान ने आरोप लगाया था कि सिक्योरिटी कैमरे की वजह से उनकी निजता का उल्लंघन हो रहा है क्योंकि उनके शौचालय की दीवार बहुत छोटी है।
विज्ञापन
इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को जेल में कई सुविधाएं दी जा रही हैं। इसके तहत इमरान खान के लिए जेल में आधुनिक शौचालय बनाया गया है। रविवार को पंजाब के आईजी जेल मियां फारुख नजीर ने अटक जेल का दौरा किया। इमरान खान अटक जेल में ही बंद है। मियां फारुख नजीर ने बताया कि इमरान खान ने भी उन्हें जेल में मिल रहीं सुविधाओं पर संतोष जाहिर किया है। 
विज्ञापन


इमरान खान की जेल कोठरी में बनवाया गया नया शौचालय
जेल अधिकारियों के अनुसार, इमरान खान की जेल के बाहर लगे सिक्योरिटी कैमरे की भी जगह बदलने की समीक्षा की जा रही है। बता दें कि इमरान खान ने आरोप लगाया था कि सिक्योरिटी कैमरे की वजह से उनकी निजता का उल्लंघन हो रहा है क्योंकि उनके शौचालय की दीवार बहुत छोटी है और सिक्योरिटी कैमरे से जेल के भीतर का सब दिखता है। इसके बाद इमरान खान की जेल कोठरी में एक आधुनिक शौचालय बनवाया गया और कैमरे को भी उस जगह से हटाने के लिए समीक्षा हो रही है।

इसके अलावा इमरान खान को जेल नियमों के मुताबिक एक गद्दा, तकिया, चादर, कुर्सी और एक कूलर दिया गया है। इनके अलावा इमरान खान को एक पंखा, दुआ के लिए कमरा, पवित्र कुरान की प्रति और किताबों के साथ ही अखबार, खजूर, शहद, टिश्यू पेपर और परफ्यूम भी दिए गए हैं। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, इमरान खान ने उन्हें जेल में मिल रहीं सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया है। 
विज्ञापन


पत्नी बुशरा बीबी ने दिया था हलफनामा
बता दें कि इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर कहा था कि उनके पति की जेल में हालत बिगड़ रही है, जिससे उनकी सेहत के लिए गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। हलफनामे में सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में ध्यान देने की अपील की गई थी। जेल अधिकारियों ने बताया कि इमरान खान की सेहत पर नजर रखने के लिए पांच डॉक्टरों की टीम तैनात की गई है, जिनमें से हर डॉक्टर आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में तैनात रहता है। पीटीआई चीफ को आईजी जेल की अनुमति के बाद विशेष खाना भी दिया जा रहा है। इमरान खान को दिए जा रहे खाने को डॉक्टरों की एक विशेष टीम द्वारा जांचा जाता है। उल्लेखनीय है कि इमरान खान की पत्नी ने जेल में उन्हें जहर दिए जाने की आशंका व्यक्त की थी।  

बता दें कि तोशाखाना मामले में दोषी पाए जाने के बाद इमरान खान पंजाब की अटक जेल में तीन साल की सजा काट रहे हैं। साथ ही उन्हें पांच साल के लिए राजनीति से भी अयोग्य घोषित किया गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें