फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: 'सूर्य और चांद लगाते हैं पृथ्वी के चक्कर', पाकिस्तानी युवक के बयान पर लोटपोट हुए लोग, कर दिया ट्रोल

Mon, 28 Aug 2023 01:02 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करांची

सार

सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूजर ने वीडियो को शेयर किया, जिसमें एक पाकिस्तानी एंकर ने युवक से पूछा कि पृथ्वी गोल है या चपटी? इसका जवाब देते हुए युवक ने दावा किया कि पृथ्वी अटकी हुई है।
विज्ञापन
चंद्रयान 3 पर प्रतिक्रिया देते पाकिस्तान के युवक - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमें बचपन से ही पढ़ाया जाता है कि पृथ्वी सूर्य के चारो ओर घूमती है, लेकिन पाकिस्तान के एक व्यक्ति ने एक ऐसा तर्क दिया, जिसने विज्ञान के नियमों को गलत साबित कर दिया है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पाकिस्तानी युवक से चंद्रयान 3 की सफलता पर पूछा गया तो उसने कुछ ऐसा कह दिया, जिससे सभी हैरान रह गए। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूजर ने वीडियो को शेयर किया, जिसमें एक पाकिस्तानी एंकर ने युवक से पूछा कि पृथ्वी गोल है या चपटी? इसका जवाब देते हुए युवक ने दावा किया कि पृथ्वी अटकी हुई है। यह स्थिर रहता है और बिलकुल भी नहीं हिलता है। 

इसके बाद एंकर ने उससे चंद्र ग्रहण के बारे में पूछा, इस पर युवक ने कहा, 'चंद्रमा ही पृथ्वी के चारो तरफ चक्कर लगाया है, चंद्रमा की तरह सूर्य भी पृथ्वी के चारों तरफ घूमता है, जिस वजह से यहां दिन और रात होता है और मौसम भी बदलते रहते हैं।' 
विज्ञापन


इस वीडियो को अबतक 552.7K से अधिक लोगों द्वारा देखा जा चुका है और 10.3K लोगों ने लाइक भी किया है। कई यूजर ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है तो कई ने उन्हें ट्रोल भी किया है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें