फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: बेनजीर की बेटी ने ली नेशनल असेंबली के सदस्य के तौर पर शपथ; पिता ने दी बधाई, भाई ने बताया ऐतिहासिक पल

Tue, 16 Apr 2024 02:40 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने भी आसिफा अली जरदारी की शपथ ग्रहन की तस्वीरें शेयर की। पीपीपी के केंद्रीय सूचना सचिव फैजल करीम कुंडी ने भी आसिफा की शपथ को पाकिस्तान के इतिहास का ऐतिहासिक दिन बताया।
विज्ञापन
आसिफा भुट्टो जरदारी ने नेशनल असेंबली के सदस्य के तौर पर ली शपथ - फोटो : X/President of Pakistan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और पूर्व दिवंगत प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की बेटी आसिफा भुट्टो जरदारी ने सोमवार को नेशनल असेंबली के सदस्य के तौर पर शपथ ली। राजनीति के मैदान में नई पारी शुरू करने वाली आसिफा जरदारी को 29 मार्च को एनए 207 शहीद बेनजीराबाद से निर्विरोध चुना गया था। बता दें कि उनके पिता आसिफ अली जरदारी के राष्ट्रपति बनने के बाद से ही यह सीट खाली थी। 
विज्ञापन


अपने भाई के साथ नेशनल असेंबली पहुंचीं आसिफा
आसिफा अपने भाई और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो के साथ दिन में नेशनल असेंबली पहुंची। नेशनल असेंबली के स्पीकर अयाज सादिक ने उन्हें शपथ दिलाई। इस दौरान पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) से जुड़े एमएनए वहां नारेबाजी कर रहे थे और बाद में ट्रेजरी सांसदों ने वॉकआउट कर लिया। 

पीटीआई का प्रदर्शन सकरंद पुलिस द्वारा उनके एनए 207 उम्मीदवार गुलाम मुस्तफा रिंड की गिरफ्तारी को लेकर था। पार्टी ने बताया कि रिंड उनके प्रतिनिधि थे, जो उपचुनाव में आसिफा के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले थे।
विज्ञापन


राष्ट्रपति जरदारी ने अपनी बेटी को दी बधाई
राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें शेयर करते हुए आसिफा को नई पारी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी आसिफा भुट्टो जरदारी को नेशनल असेंबली के सदस्य के तौर शपथ लेने की बधाई देते हैं।" 

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने भी आसिफा अली जरदारी की शपथ ग्रहन की तस्वीरें शेयर की। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "नेशनल असेंबली के नए सदस्य के तौर पर आसिफा भुट्टो जरदारी ने शपथ ली। स्पीकर सरदार अयाज सादिक ने शपथ दिलाई।" इस दौरान पीपीपी ने इसे ऐतिहासिक पल बताया। आसिफा की बहन बख्तावर जरदारी ने भी इस पल का जश्न मनाया। पीपीपी के केंद्रीय सूचना सचिव फैजल करीम कुंडी ने भी आसिफा की शपथ को पाकिस्तान के इतिहास का ऐतिहासिक दिन बताया।

बता दें कि आसिफा भुट्टो जरदारी ने पाकिस्तान की राजनीति में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने संघर, बेनजीराबाद और नौशहरो फिरोज जिलों में अपने भाई और पार्टी के अन्य उम्मीदवारों के लिए चुनाव अभियान चलाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें