फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shehbaz Thanks PM Modi: शहबाज शरीफ ने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया, बाढ़ के हालात पर व्यक्त की थी चिंता

Wed, 31 Aug 2022 09:50 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

मानसूनी बारिश के कारण आई बाढ़ ने पूरे पाकिस्तान में भारी तबाही मचाई है। बाढ़ और भूस्खलन की वजह से पाकिस्तान में 1,100 से अधिक लोग मारे गए हैं।
विज्ञापन
शहबाज शरीफ ने पीएम मोदी को शुक्रिया कहा। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान में बाढ़ से हुए मानवीय और भौतिक नुकसान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शोक व्यक्त करने के लिए उनका धन्यवाद किया। दरअसल, मानसूनी बारिश के कारण आई बाढ़ ने पूरे पाकिस्तान में भारी तबाही मचाई है। बाढ़ और भूस्खलन की वजह से पाकिस्तान में 1,100 से अधिक लोग मारे गए हैं और 3.3 करोड़ या देश की आबादी का सातवां हिस्सा विस्थापित हो गया है।

विज्ञापन





शरीफ ने एक ट्वीट में कहा कि मैं भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी को बाढ़ के कारण हुए मानवीय और भौतिक नुकसान पर शोक व्यक्त करने के लिए धन्यवाद देता हूं। पाकिस्तान के लोग इंशाअल्लाह इस प्राकृतिक आपदा के प्रतिकूल प्रभावों को दूर करेंगे और अपने जीवन को फिर से पटरी पर लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को कहा था कि वह पाकिस्तान में बाढ़ से हुई तबाही को देखकर दुखी हैं और उन्होंने सामान्य स्थिति की जल्द बहाली की उम्मीद करते हैं। मोदी ने ट्वीट किया था कि पाकिस्तान में बाढ़ से हुई तबाही को देखकर दुख हुआ। हम पीड़ितों, घायलों और इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित सभी लोगों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं और सामान्य स्थिति की जल्द बहाली की उम्मीद करते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें