फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: इमरान खान का अपने सांसदों को निर्देश, अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के दिन असेंबली से गैरहाजिर रहें

Tue, 29 Mar 2022 11:06 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

आठ मार्च को पाकिस्तान के विपक्षी दलों ने नेशनल असेंबली सचिवालय में एक अविश्वास प्रस्ताव जमा किया था। उन्होंने आरोप लगाया है कि इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सरकार देश में आर्थिक संकट और तेजी से बढ़ती महंगाई के लिए जिम्मेदार है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी सत्ता पर संकट का सामना कर रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपनी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के सांसदों से कहा है कि वह अविश्वास प्रस्ताव के दिन नेशनल असेंबली से अनुपस्थित रहें। पाकिस्तान के विपक्षी दलों ने पीएम इमरान खान की सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है जिस पर अप्रैल के पहले सप्ताह में मतदान होने की संभावना है।

विज्ञापन


विपक्ष ने सोमवार को नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। साल 2018 में सत्ता में काबिज होने के बाद इमरान खान को अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक परीक्षा से गुजरना पड़ रहा है। उनके लिए संकट गहरा इसलिए भी है क्योंकि उनकी खुद की पार्टी में भी कलह की खबरें सामने आई हैं और सरकार बनाने में सहयोग देने वाले कुछ राजनीतिक दलों ने भी इमरान से किनारा कर लिया है।

पीटीआई सांसदों को लिखे एक पत्र में इमरान खान ने कहा कि जब इस प्रस्ताव पर मतदान हो उस तारीख को नेशनल असेंबली में पीटीआई के सभी सांसद बैठक से अनुपस्थित रहें और मतदान करने से दूरी बनाए रखें। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों को इस निर्देश का ईमानदारी के पालन करना चाहिए और देश के संविधान के अनुच्छेद 63(ए) के प्रावधान के पीछे कारण भी ठीक से समझना चाहिए।
विज्ञापन


अविश्वास प्रस्ताव से किसी प्रधानमंत्री की नहीं गई है सत्ता
बता दें कि पाकिस्तान के इतिहास में आज तक कोई भी प्रधानमंत्री अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सत्ता से बेदखल नहीं हुआ है। इमरान खान ऐसे तीसरे प्रधानमंत्री हैं जिसे अविश्वास प्रस्ताव रूपी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। देश के आंतरिक मामलों के मंत्री शेख राशिद ने कहा है कि नेशनल असेंबली में पीएम इमरान के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर तीन अप्रैल को मतदान हो सकता है।

इमरान को पीएम बने रहने के लिए 172 सीटों की जरूरत
पाकिस्तान की 342 सदस्यों वाली नेशनल असेंबली में इमरान खान की पार्टी पीटीआई के पास केवल 155 सीटें हैं। इमरान खान को प्रधानमंत्री पद पर बने रहने के लिए 172 और उन्हें हटाने के लिए विपक्ष को 172 मतों की आवश्यकता है। दूसरी ओर, विपक्षी दलों ने दावा किया है कि उनके पास इमरान खान की सरकार को हटाने के लिए आवश्यक नेशनल असेंबली के 172 सदस्यों का समर्थन है। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें