फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: इमरान खान की राय दरकिनार, सेना ने बनाया अपनी पसंद का आईएसआई प्रमुख

Tue, 26 Oct 2021 08:40 PM IST
सुभाष कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

लेफ्टिनेंट जनरल अंजुम पाकिस्तान मिलिट्री अकादमी के 78वें लॉन्ग कोर्स और पंजाब रेजिमेंट से आते है।आईएसआई प्रमुख बनने से पहले वह पाकिस्तान के करांची कोर के कमांडर थे। 
 
विज्ञापन
आईएसआई के नए प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अहमद अंजुम। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की अपने ही देश में एक बार फिर से किरकिरी हो गई है। इमरान खान की नाराजगी के बावजूद पाकिस्तानी सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा के करीबी माने जाने वाले लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अहमद अंजुम को आईएसआई का नया प्रमुख बना दिया गया है। पाकिस्तान के पीएमओ ने आज ही इस बारे में जानकारी जारी की है। 

विज्ञापन


कौन हैं नदीम अहमद अंजुम?
लेफ्टिनेंट जनरल अंजुम पाकिस्तान मिलिट्री अकादमी के 78वें लॉन्ग कोर्स और पंजाब रेजिमेंट से आते है। आईएसआई प्रमुख बनने से पहले वह पाकिस्तान के करांची कोर के कमांडर थे। 2019 में नदीम अंजुम को लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर प्रोमोशन दिया गया था।

इस महीने की शुरुआत से ही पाकिस्तान में आईएसआई प्रमुख की नियुक्ति को लेकर सेना और पीएम इमरान खान में विवाद जारी था। पाकिस्तानी सेना ने 6 अक्तूबर को ही लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अंजुम को आईएसआई का नया प्रमुख घोषित कर दिया था, जबकि पीएमओ कार्यालय की ओर से अबतक ऐसी कोई भी घोषणा जारी नहीं की गई थी। पाकिस्तानी पीएम इमरान खान आईएसआई प्रमुख के उम्मीदवारों का इंटरव्यू भी लेना चाहते थे। 
विज्ञापन


इस मामले में पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने 12 अक्तूबर को बयान जारी किया था और कहा था कि आईएसआई प्रमुख की नियुक्ति का अधिकार पीएम के पास है और जल्द ही इस पूरे विवाद को सुलझा लिया जाएगा। फवाद चौधरी ने कहा था कि पाकिस्तानी पीएम इमरान खान और सेनाध्यक्ष बाजवा इस बात पर सहमत है कि नए आईएसआई प्रमुख की नियुक्ति के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया जाना चाहिए। फवाद चौधरी ने 19 अक्तूबर को भी एक प्रेस कांफ्रेंस की थी और कहा था कि नए आईएसआई प्रमुख की नियुक्ति को लेकर सभी विवादों को सुलझा लिया गया है और जल्द दी नए प्रमुख के नाम की भी घोषणा कर दी जाएगी। हालांकि, आखिर में आईएसआई प्रमुख के लिए नियुक्ति सेना की पसंद से ही हुई।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें