पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने गुरुवार को चीनी राजदूत के बयान को आश्चर्यजनक और पाकिस्तान तथा चीन के बीच कूटनीतिक परंपराओं को प्रतिबिंबित न करने वाला बताया। पाकिस्तान की एआरवाई न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान, पाकिस्तान के विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज ज़हरा बलूच ने कहा हम किसी राजदूत या राजदूतों के समूह के दूसरे शहर की यात्रा के प्रोटोकॉल को सख्त कर रहे हैं। इसके साथ ही एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, बलूच ने इस बात पर जोर दिया कि विदेशी राजदूत पाकिस्तान के मेहमान हैं और सरकार उन्हें व्यापक सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
क्या था चीनी राजदूत ने
जानकारी के अनुसार बुधवार को पाकिस्तान में चीनी राजदूत जियांग जैदोंग ने आग्रह किया कि सरकार को पाकिस्तान में छह महीने के भीतर हुए दो घातक हमलों के बाद सभी चीन विरोधी आतंकवादी समूहों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करनी चाहिए। बता दें कि आतंकवादियों ने पिछले छह महीनों में दो बार चीनी नागरिकों को निशाना बनाया है।