फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: इमरान खान ने याह्या खान के दौर से की सरकार की तुलना, कहा- शहबाज शरीफ को PM कहने का कोई मतलब नहीं

Sun, 15 Sep 2024 03:46 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

Pakistan: जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि देश एक बार फिर याह्या खान के शासन को महसूस कर रहा है। याह्या खान ने देश की सबसे बड़ी सियासी पार्टी के खिलाफ ऑपरेशन चलाया था। यह याह्या खान पार्ट-2 वहीं कर रहा है और देश की संस्थाओं को नष्ट कर रहा है। 
विज्ञापन
1 of 7
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : एएनआई (फाइल)
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने मौजूदा सरकार और देश की संस्थाओं की आलोचना की है। उन्होंने मौजूदा हालात की तुलना सैन्य शासक याह्या खान के दौरे से की और आरोप लगाया कि देश की संस्थाओं को तबाह किया जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 7
इमरान खान - फोटो : एएनआई (फाइल)
'देश की संस्थाओं को तबाह कर रहा याह्या खान पार्ट-2' 
इमरान ने अपनी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की भी आलोचना की और मौजूदा सरकार को 'याह्या खान पार्ट-2' करार दिया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "देश एक बार फिर याह्या खान के शासन को महसूस कर रहा है। याह्या खान ने देश की सबसे बड़ी सियासी पार्टी के खिलाफ ऑपरेशन चलाया था। यह याह्या खान पार्ट-2 वहीं कर रहा है और देश की संस्थाओं को नष्ट कर रहा है।"
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एएनआई
'फैसला सुनाने वाले जज को दी करोड़ों की जमीन'
पीटीआई के संस्थापक ने यह भी आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार जजों को गलत फैसले लेने पर मजबूर कर रही है। उन्होंने कहा, याह्या खान पार्ट-2 की सरकार ने जज हुमायूं दिलावर को करोड़ों रुपये की जमीन और अवैध अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) दी, जिससे मेरे खिलाफ फैसला सुनाया गया। याह्या खान पाकिस्तान के तीसरे राष्ट्रपति थे और उनके शासन के दौरान पूर्व पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) ने आजादी हासिल की थी। उन्होंने चुनाव के नतीजों को स्वीकार नहीं किया था, जिससे देश में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए था और 1971 का युद्ध हुआ था। 

4 of 7
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ - फोटो : एएनआई (फाइल)
'शहबाज को प्रधानमंत्री कहने का कोई मतलब नहीं'
उन्होंने मौजूदा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पर भी निशाना साधा। इमरान खान ने कहा, शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री कहने का कोई मतलब नहीं है। वे केवल एक मोहरे हैं, जिनके फैसले प्रतिष्ठान की मंजूरी पर निर्भर हैं। हगो सकता है कि इस मोहरे को कल जबरन गायब कर दिया जाए। 
विज्ञापन

5 of 7
पाकिस्तान के करेंसी नोट - फोटो : आईस्टॉक
पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति को लेकर साधा निशाना
इसके साथ ही, इमरान ने पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा, सिंगापुर कराची से भी कम आबादी वाला देश है और पाकिस्तान से ज्यादा निवेश आकर्षित कर रहा है। सिंगापुर  में निवेशक अरबों डॉलर ला रहे हैं। जबकि पाकिस्तान दुनिया का पांचवां सबसे बड़ी आबादी वाला देश है, उसका विदेशी निवेश अब तक के सबसे निचले स्तर पर है। निवेश केवल उन्हीं देशों में होते हैं, जहां कानून का राज हो।  
विज्ञापन

6 of 7
इमरान खान - फोटो : एएनआई (फाइल)
रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं इमरान खान
क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान फिलहाल रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं और उनके खिलाफ कई मामले चल रहे हैं। जेल में रहते हुए भी वे अपने सोशल मीडिया खाते पर नियमित रूप से संदेश पोस्ट कर रहे हैं, जो अक्सर विवाद का कारण बन जाते हैं। पीटीआई ने हाल ही में एक विशाल रैली का आयोजन किया था और इमरान की रिहाई की मांग की थी। पार्टी ने आरोप लगाया था कि उनके नेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई और उन पर गोलीबारी भी की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर। - फोटो : एएनआई
खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी की निंदा की
इसके अलावा, इमरान खान ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर की गिरफ्तारी की भी निंदा की और कहा कि यह स्थिति बेहद भयावह है। उन्होंने यह भी कहा, जब भी सिकंदर सुल्तान राजा (मुख्य चुनाव आयुक्त) गेंदबाजी करते हैं, काजी फैज ईसा (पाकिस्तान के चीफ जस्टिस) स्लिप में होते हैं, जबकि आमिर फारूक (इस्लामाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस) दूसरे स्लिप में होते हैं। यह एक फिक्स मैच है और इसके सभी पात्र बेईमान हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें