फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पाकिस्तान के गृहमंत्री के ऊपर फेंके गए जूते, पंजाब विधानसभा के बाहर हुआ हमला, देखें VIDEO

Wed, 11 Jan 2023 08:45 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान के आंतरिक गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह जब पंजाब विधानसभा से निकल रहे थे उसी समय उनके ऊपर जूते से हमला कर दिया गया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के गृहमंत्री के ऊपर हमला - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के आंतरिक गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह के ऊपर मंगलवार को जूते से हमला कर दिया गया। यह हमला तब हुआ जब वे अपनी कार से पंजाब विधानसभा की बैठक से निकल रहे थे। हालांकि, कार का शीशा लगने से उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई। अभी यह पता नहीं चला है कि हमला किसने किया। पुलिस जांच में जुट गई है। इस घटना का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


इससे पहले भी कई मंत्रियों पर हुए हैं हमले
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान में किसी नेता पर हमला किया गया हो। इससे पहले कई नेताओं पर जूते और स्याही से हमला किया गया। साल 2023 के पहले दिन पाकिस्तान के गवर्नर कामरान टेसरी पर एक शख्स ने जूते से हमला कर दिया। जहां 11-मार्च-2018 को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर लाहौर में एक व्यक्ति ने जूते से हमला किया। उस वक्त नवाज शरीफ मदरसे के एक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने और भाषण देने जा रहे थे।



साल 2018 में विदेश मंत्री पर फेंकी गई थी स्याही  
2018 में ही पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ अपने खल सियालकोट स्थित घर पर पीएमएल-एन के कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उनके बगल में खड़े एक बूढ़े व्यक्ति ने विदेश मंत्री के चेहरे पर स्याही मल दी। आसिफ की पार्टी ने पैगंबर मोहम्मद को इस्लाम के आखिरी पैगंबर के रूप में संविधान की मान्यता को बदलने की कोशिश की जिससे उनकी भावनाएं आहत हुईं।
विज्ञापन


बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री पर जूते-चप्पलों से हमला किया गया
बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री पर जूते-चप्पलों से हमला किया गया। 18 जून 2021 को पाकिस्तान के बलूचिस्तान में विधानसभा सत्र के दौरान जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री जाम कमल पर विपक्ष ने जूते-चप्पल फेंके और पानी की बोतलें फेंकी। दरअसल, बलूचिस्तान विधानसभा में बजट सत्र चल रहा था, तभी सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर हंगामा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें