कई लोगों ने एचईसी के शैक्षणिक प्रदर्शन पर भी सवाल खड़े किए। पीएम की रणनीतिक सुधार इकाई के प्रमुख सलमान सूफी बताया कि शिक्षा मंत्री राणा तनवीर हुसैन ने एचईसी को पत्र वापस लेने का निर्देश दिया है।
पाकिस्तान के उच्च शिक्षा आयोग (एचईसी) ने सरकार के हस्तक्षेप के बाद एक विश्वविद्यालय में होली मनाने पर प्रतिबंध लगाने वाले अपने पत्र को वापस ले लिया है। उन्होंने सरकार के हस्तक्षेप और सोशल मीडिया पर भारी विरोध के बाद यह कदम उठाया।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा आयोग की कार्यकारी निदेशक शाइस्ता सोहेल ने इस्लामाबाद में कायद ए आजम विश्वविद्यालय के छात्रों के होली मनाने पर आपत्ति जताते हुए एक पत्र जारी किया था। हालांकि, इसके बाद उनकी बहुत आलोचना हुई। कई लोगों ने एचईसी के शैक्षणिक प्रदर्शन पर भी सवाल खड़े किए। पीएम की रणनीतिक सुधार इकाई के प्रमुख सलमान सूफी बताया कि शिक्षा मंत्री राणा तनवीर हुसैन ने एचईसी को पत्र वापस लेने का निर्देश दिया है।
सोहेल ने अपने एक बयान में कहा कि एचईसी देश के सभी धर्मों, आस्थाओं उनसे जुड़े सभी त्योहारों का सम्मान करता है। हालांकि, इसके बाद एचईसी ने बताया कि उनके द्वारा दिए गए संदेश की गलत व्याख्या की गई है, जिस वजह से वह अधिसूचना वापस ले रहे हैं।