फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सैनिकों के मारे जाने से आगबबूला पाक, भारतीय उप उच्चायुक्त को किया तलब

Fri, 16 Aug 2019 12:42 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद

सार

  • गुरुवार को भारतीय सेना ने मार गिराए थे तीन पाक सैनिक
  • पाक सेना ने पांच भारतीय सैनिकों के हताहत होने का किया था झूठा दावा
  • सीमा पर घुसपैठ रोकने के लिए सेना सतर्क
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा पर युद्धविराम का बार-बार उल्लंघन कर रहे पाक को भारतीय सेना ने गुरुवार को सबक सिखाते हुए उनके तीन सैनिकों को मार गिराया। जिससे आगबबूला होकर पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने भारतीय उप उच्चायुक्त गौरव अहूलवालिया को तलब किया है।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जम्मू-कश्मीर के उरी और राजौरी सेक्टर में पाकिस्तान ने युद्ध विराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के तीन सैनिकों को मार गिराया।

अपने तीन सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि पाकिस्तान के 'पब्लिसिटी स्टंटबाज' आसिफ गफूर के आईएसपीआर ने ट्वीट करते हुए भी की। आगबबूला पाक सेना ने कागजी बहादुर बनते हुए इस ट्वीट में झूठा दावा किया कि जवाबी कार्रवाई में पांच भारतीय सैनिक भी शहीद हुए हैं। जिसे भारतीय सेना ने नकार दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले पाकिस्तान की ओर से पांच भारतीय सैनिकों को एलओसी पर युद्ध विराम के दौरान मारे जाने का दावा किया गया था, जिसका भारतीय सेना ने खंडन किया है।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें