फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी पायलट मामले में पाक को एक और झटका, अमेरिका ने लगाई चार्टर विमानों पर रोक

Sat, 11 Jul 2020 03:02 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
पाक पीएम इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

फर्जी पायलटों के मुद्दे पर पाकिस्तान की दुनिया भर में लगातार किरकिरी हो रही है। अब अमेरिकी परिवहन मंत्रालय ने कहा है कि उसने पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) को अमेरिका के लिए चार्टर उड़ानों की इजाजत रद्द कर दी है। अमेरिकी संघीय उड्डयन प्रशासन द्वारा पाकिस्तानी पायलटों के प्रमाणपत्रों को लेकर जताई गई चिंता के बाद यह आदेश जारी किया गया है।

विज्ञापन


इससे पहले गुरुवार को यूरोपीय यूनियन सेफ्टी एजेंसी (ईएएसए) ने अपने 32 सदस्य देशों से कहा कि वे फौरन पाकिस्तान के पायलटों को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दें। इससे पूर्व पाकिस्तानी उड्डयन मंत्रालय ने पीआईए के 34 पायलटों को निलंबित कर दिया था।

पिछले महीने पाकिस्तान की संसद में पेश एक रिपोर्ट में पाक उड्डयन मंत्री गुलाम सरवर खान ने देश के 40 फीसदी पायलटों के पास फर्जी लाइसेंस की जानकारी दी थी। जून में एक जांच के दौरान पाया गया था कि पाक के एक-तिहाई पायलटों ने अपनी योग्यता संबंधित गलत जानकारियां और कागजात दिखाए थे। इस संबंध में पीआईए ने अभी कोई टिप्पणी नहीं की है।
विज्ञापन

 
चारों तरफ से बैन झेल रहा पीआईए
सेफ्टी एजेंसी ईएएसए ने स्पष्ट कहा है कि पाकिस्तानी पायलटों के एक बड़े तबके के पास फर्जी लाइसेंस हैं और इन्हें पाकिस्तानी सिविल एविएशन अथॉरिटी ने ही जारी किया है इसलिए उन पायलटों पर फौरन रोक लगाएं जिनके पास पाकिस्तान से जारी लाइसेंस हैं। इससे पूर्व कुवैत, ईरान, जॉर्डन, यूएई और वियतनाम, मलयेशिया व ब्रिटेन भी पीआईए और पाकिस्तानी पायलटों को बैन कर चुके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें