फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: 'सच्चा जनादेश जरूरी, चुनाव में युवाओं की भूमिका विशेष'; राष्ट्रपति अल्वी ने सियासत पर कही यह बात

Sun, 11 Feb 2024 10:22 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान के राष्ट्रपति डॉ. आरिफ अल्वी ने सभी नागरिकों, राजनीतिक दलों और संस्थानों से विशाल जनादेश का सम्मान करने की अपील की है। बता दें कि पाकिस्तान के आम चुनाव 2024 में किसी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी (फाइल) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव परिणाम के इंतजार के बीच पाकिस्तान के राष्ट्रपति डॉ. आरिफ अल्वी ने देश की जनता, विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के प्रति आस्था रखने वाले लोगों ने बड़ी संख्या में मतदान किया। राष्ट्रपति ने कहा, 'युवा विशेष उल्लेख के पात्र हैं। मैं मतदान प्रक्रिया में शांतिपूर्ण ढंग से भाग लेकर देश की कमान संभालने का निर्णय लेने के लिए उनकी प्रशंसा करता हूं। बता दें कि 2024 के इस बहुप्रतीक्षित चुनाव में किसी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ (पीएमएल-एन) और सत्तारूढ़ रह चुके आसिफ अली जरदारी (पीपीपी-पी) की पार्टियां सरकार गठन की संभावनाओं पर मंथन कर रहे हैं।
विज्ञापन


एक्स पर एक विस्तृत पोस्ट में राष्ट्रपति ने कहा, 'उन्होंने लोकतंत्र में अपना विश्वास जताया है।' उन्होंने कहा कि गंभीर वित्तीय संकट से बाहर आने, कठिन निर्णय लेने और अतीत की कड़वाहट को दूर करने" के लिए 'सच्चा जनादेश' बेहद जरूरी था। उन्होंने रविवार को कहा कि मतदाताओं, विशेषकर महिलाओं और युवाओं ने आम चुनाव 2024 में न केवल अपनी स्पष्ट राय रखी है, बल्कि स्थिरता के लिए मजबूती से अपनी इच्छा व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि सभी सियासी दलों और चुनाव से जुड़ी देश की तमाम संस्थाओं को इस जनादेश का सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें