फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान का खेल: जनगणना में अल्पसंख्यकों की आबादी कम दिखाई 

Fri, 03 Sep 2021 06:48 AM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

  • पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों का अनुपात घटा है
  • मुस्लिमों की आबादी 96.47 फीसदी तक पहुंच गई है
  • हिंदुओं की आबादी 1.73 फीसदी है 
विज्ञापन
पाकिस्तान के पीएम इमरान खान - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के प्रति एक बार फिर पक्षपाती रवैया उजागर हुआ है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में सरकार पर छठी जनगणना में अल्पसंख्यकों की आबादी कम दिखाने का आरोप लगाया गया है ताकि सदनों में उनका प्रतिनिधित्व अधिक न हो।

विज्ञापन


ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पाक में धार्मिक अल्पसंख्यकों का अनुपात घटा है, जबकि मुस्लिमों की आबादी 96.47 फीसदी तक पहुंच गई है।  वहीं हिंदुओं की आबादी 1.73 फीसदी, ईसाई, अहमदी, पिछड़ी जाति 0.41 फीसदी और अन्य 0.02 फीसदी पर सिमट गए हैं। 

इससे पहले 1998 में जनगणना की गई थी जब देश की कुल आबादी 13.23 करोड़ दर्ज की गई थी जो 2017 में बढ़कर 20.768 करोड़ हो चुकी है.

कराची सुप्रीम कोर्ट के अटॉर्नी नील केशव ने कहा कि 1998 जनगणना के डाटा के हिसाब से हिंदू आबादी करीब 20 लाख थी। वहीं नई जनगणना बताती है कि 20 सालों में ये बढ़कर महज 35 लाख हुए हैं। उनका कहना है कि हिंदुओं की संख्या इससे कहीं ज्यादा है क्योंकि उनमें से ज्यादातर ग्रामीण इलाकों में रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें