फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Blast in Lahore: लाहौर में लोहारी गेट इलाके के पास जोरदार धमाका, एक बच्चे समेत तीन की मौत, 25 लोग घायल

Thu, 20 Jan 2022 04:04 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के कारण जमीन में 1.5 फीट गहरा गड्ढा हो गया। घायलों को पास के मायो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
लाहौर के पास धमाका - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान से गुरुवार को धमाके की खबर आई। बताया जा रहा है कि लाहौर के लोहारी गेट के पास गुरुवार दोपहर तेज धमाका हुआ। धमाके में अब तक तीन लोगों के जान जाने की खबर है। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। धमाके में कम से कम 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह संख्या अभी बढ़ भी सकती है। धमाके की वजह से आसपास की दुकानों और मकानों की खिड़कियों के शीशे टूट गए और गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के कारण जमीन में 1.5 फीट गहरा गड्ढा हो गया। घायलों को पास के मायो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाकों में रोजाना सैकड़ों लोग आते हैं। यहां कई तरह के बाजार और व्यापारियों के दफ्तार भी हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



मायो अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि घायलों में चार की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर्स की टीम उनकी जान बचाने की हरसंभव कोशिश कर रही है। अन्य घायलों के इलाज में भी हमारी टीम लगी हुई है। इस बीच लाहौर के ऑपरेशंस के उप महानिरीक्षक डॉ. मुहम्मद आबिद खान ने पाकिस्तान मीडिया को बताया कि जांच प्रारंभिक चरण में है और विस्फोट की प्रकृति का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें