फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक की बौखलाहट फिर नजर आई, अब भारतीय कलाकारों वाले विज्ञापन पर लगाई रोक

Fri, 16 Aug 2019 03:40 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

  • जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के विरोध में ऐसे कदम उठा रहा है पाकिस्तान
  • 14 अगस्त को पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक अधिकरण ने जारी किया पत्र
  • पत्र में ऐसे विज्ञापनों पर रोक की बात कही जिनमें भारतीय कलाकार दिखाई देते हों
  • दोनों ही देशों के बीच पुलवामा हमले के बाद से ही तनावपूर्ण थे व्यापारिक संबंध
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर से भारत सरकार के अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद से पाकिस्तान तमाम मंचों पर इस मुद्दे को उठाता रहा है, हालांकि हर जगह से उसे निराशा ही मिली है। ऐसे में पाकिस्तान की बौखलाहट का आलम अब यह है कि उसने उन विज्ञापनों पर रोक लगा दी है जिनमें कोई न कोई भारतीय कलाकार नजर आता हो।
विज्ञापन


दरअसल, पाकिस्तान की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया निगरानी संस्था ने भारतीय कलाकारों को दिखाने वाले विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगा दिया है। पाकिस्तान ने यह कदम भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने के विरोध में उठाया है। पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक अधिकरण ने 14 अगस्त को इस संबंध में एक पत्र जारी करते हुए प्रतिबंध की घोषणा की है।

नियामक ने कहा कि डिटॉल सॉप, सर्फ एक्सल पाउडर, पैंटीन शैम्पू, हैड एंड शॉल्डर शैम्पू, लाइफबॉय शैम्पू, फॉग बॉडी स्प्रे, सनसिल्क शैम्पू, नॉर नूडल्स, फेयर एंड लवली फेश वॉश जैसे उत्पादों के विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन


पाक ने निलंबित कर रखे हैं भारत से व्यापारिक संबंध
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद से ही पाकिस्तान अपनी नाराजगी जाहिर कर रहा है। इसके लिए उसने पिछले हफ्ते ही भारत के साथ औपचारिक तौर पर व्यापारिक संबंधों को निलंबित कर दिया था।

प्रधानमंत्री इमरान खान के नेतृत्व वाली कैबिनेट ने ये फैसला लिया। वहां की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति और संसद के संयुक्त सत्र ने भी इन निर्णयों का समर्थन किया। इसके अलावा पाकिस्तान दिल्ली-लाहौर बस सेवा को भी निलंबित करने का फैसला कर चुका है।

इससे पहले पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस ट्रेन सेवा भी निलंबित कर दी थी, ऐसे में भारत ने भी सेवा रद्द करते हुए ट्रेन को अटारी तक नहीं भेजा।
 
विज्ञापन

पुलवामा हमले के बाद से तनावपूर्ण थे व्यापारिक संबंध

बता दें, इसी साल हुए पुलवामा आतंकी हमले के बाद दोनों पड़ोसियों के बीच व्यापारिक संबंध पहले से ही तनावपूर्ण थे, क्योंकि भारत ने पड़ोसी राष्ट्र से आयातित सभी सामानों पर 200 प्रतिशत सीमा शुल्क लगा दिया था। 

वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल मार्च में पाकिस्तान का आयात 92 प्रतिशत घटकर रह गया। वित्त वर्ष 2018-19 की जनवरी-मार्च अवधि के दौरान पाकिस्तान से आयात 47 प्रतिशत तक घटा था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने और अगले आदेशों तक निर्णय ?को लागू करने के लिए कैबिनेट की बैठक के तुरंत बाद दो अधिसूचनाएं जारी की गई थीं।

एक अधिसूचना में भारत के साथ सभी तरह के निर्यात निलंबित करने की बात थी और दूसरी में भारत से आयातित सामान को निलंबित करने की बात। इससे पहले ये प्रतिबंध केवल इस्त्रायल तक सीमित था। जिसके साथ पाकिस्तान का कोई व्यापारिक संबंध नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें