फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Munir Daughter Wedding: मुनीर ने भतीजे को बनाया दामाद, बेटी के निकाह में पहुंचे कई शीर्ष सैन्य अफसर और राजनेता

Wed, 31 Dec 2025 02:56 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने रावलपिंडी में अपनी बेटी की शादी की। बेटी का विवाह उनके पहले चचेरे भाई अब्दुल रहमान से हुआ। 

विज्ञापन
पाकिस्तान सेना प्रमुख आसिम मुनीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के सेना प्रमुख और फील्ड मार्शल असीम मुनीर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मीडिया रिपोर्टस में दावा किया जा रहा है कि पिछले सप्ताह मुनीर ने अपनी बेटी की शादी की। शादी रावलपिंडी शहर में हुई, जो पाकिस्तानी सेना का बड़ा ठिकाना (गारिसन सिटी) है। मीडिया रिपोर्टस में इस बात का भी दावा किया गया है कि उनकी बेटी की शादी उनके पहले चचेरे भाई, अब्दुल रहमान से हुई है।

विज्ञापन


बता दें कि मुनीर की बेटी की शादी पाकिस्तान में जरूर चर्चा का विषय बना, लेकिन इस बात की जानकारी ज्यादा बड़े स्तर पर नहीं फैली। बताया जा रहा है कि इस शादी समारोह में परिवार के लोग और करीबी रिश्तेदारों के साथ-साथ पाकिस्तानी सेना के कई शीर्ष अफसर और बड़े राजनेता भी पहुंचे।

ये भी पढ़ें:- Khaleda Zia Funeral: बांग्लादेशी संसद परिसर में पढ़ी गई खालिदा जिया के लिए अंतिम नवाज, सैकड़ों लोग हुए एकट्ठा
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन है आसीम मुनीर?
लेफ्टिनेंट जनरल मुनीर को पाकिस्तान में एक उत्कृष्ट अधिकारी माना जाता है। लेफ्टिनेंट जनरल मुनीर ने मंगला में ऑफिसर्स ट्रेनिंग स्कूल कार्यक्रम के माध्यम से सैन्य सेवा में प्रवेश किया और उन्हें फ्रंटियर फोर्स रेजिमेंट में नियुक्त किया गया। वह जनरल बाजवा के तब से करीबी सहयोगी रहे हैं, जब से उन्होंने निवर्तमान सेना प्रमुख, जो उस समय कमांडर एक्स कोर थे, के तहत एक ब्रिगेडियर के रूप में फोर्स कमांड उत्तरी क्षेत्रों में सैनिकों की कमान संभाली थी।

ये भी पढ़ें:- कौन हैं रमजी कासेम: ममदानी ने बनाया न्यूयॉर्क का मुख्य कानूनी सलाहकार; तो अमेरिका में क्यों छिड़ा विवाद?

अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें