फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं रमजी कासेम: ममदानी ने बनाया न्यूयॉर्क का मुख्य कानूनी सलाहकार; तो अमेरिका में क्यों छिड़ा विवाद?

Wed, 31 Dec 2025 02:49 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

न्यूयॉर्क के नवनिर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी ने रमजी कासेम को शहर का मुख्य कानूनी सलाहकार नियुक्त किया। कासेम नागरिक अधिकारों के वकील और CUNY प्रोफेसर हैं, जिन्होंने प्रवासियों और हिरासत में लोगों की मदद की है। तो ऐसे में सवाल खड़ो हो रहा है कि आखिर न्यूयॉर्क के नए मेयर के इस फैसले पर अमेरिका में विवाद क्यों? आइए जानते है।

विज्ञापन
न्यूयॉर्क के नवनिर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी ने रमजी कासेम को मुख्य कानूनी सलाहकार बनाया - फोटो : एक्स@ZohranKMamdani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत से ताल्लुक रखने वाले और न्यूयॉर्क के नवनिर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी को लेकर एक बार फिर चर्चा और विरोध दोनों तेज है। कारण है कि ममदानी ने न्यूयॉर्क शहर के अगले मुख्य कानूनी सलाहकार के रूप में रमजी कासेम की नियुक्ति की है। इस फैसले के बाद अमेरिका में रूढ़िवादी नेताओं और समूहों की ओर से कड़ा विरोध शुरू हो गया है। आइए जानते है कि ममदानी की तरफ से कासेम की नियुक्ति के बाद अमेरिका भर में विरोध क्यों शुरू हो गया है। 

विज्ञापन


विरोध क्यों हो रहा है ये जानने से पहले हमारा ये जनाना आवश्यक है कि आखिर रमजी कासेम हैं कौन? बता दें कि रमजी कासेम नागरिक अधिकारों के वकील और सीयूएनवाई लॉ स्कूल में प्रोफेसर हैं और प्रवासियों और हिरासत में लिए गए लोगों के कानूनी अधिकारों के लिए लंबे समय से काम करते रहे हैं। इतना ही नहीं रमजी कासेम सिर्फ एक प्रोफेसर ही नहीं रहे हैं, बल्कि वे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यकाल में सीनियर पॉलिसी एडवाइजर के रूप में भी काम कर चुके हैं। वे खुद भी एक आप्रवासी हैं और अब हार्लेम, न्यूयॉर्क में रहते हैं।

CLEAR नाम की एक संस्था भी बनाई
इतना ही नहीं न्यूयॉर्क शहर के अगले मुख्य कानूनी सलाहकार बने रमजी कासेम ने सिटी यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयॉर्क में CLEAR नाम की संस्था की सह-स्थापना की, जो कि इमिग्रेशन एजेंसी द्वारा पकड़े गए छात्रों को कानूनी मदद देती है। साथ ही उन लोगों का समर्थन करती है जिन्हें डिपोर्ट किए जाने का खतरा होता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- क्या वेनेजुएला के ड्रग्स अड्डे पर CIA ने किया हमला?: ट्रंप बोले थे- जहां से आता है नशे का सामान, वहां हमने...

अब समझिए क्या है विवाद का कारण?

बात अगर अब विवादों की करें तो कासेम को लेकर विवाद इसलिए खड़ा हुआ है क्योंकि उन्होंने पहले अल-कायदा से जुड़े एक व्यक्ति का कानूनी बचाव किया था। दूसरी ओर वे कॉलेज कैंपस में इस्राइल के खिलाफ मुखर बयान देने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में आलोचकों का कहना है कि ऐसे व्यक्ति को न्यूयॉर्क जैसे बड़े शहर का मुख्य कानूनी सलाहकार बनाना गलत संदेश देता है।

ममदानी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर किया समर्थन
मेयर जोहरान ममदानी ने कासेम का खुलकर समर्थन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए पोस्ट में लिखा कि एक नए दौर में आपका स्वागत है, रमजी कासेम। ममदानी ने कहा कि कासेम का काम प्रवासियों की मदद, हिरासत में लिए गए लोगों के अधिकारों की रक्षा और कानून व्यवस्था में जवाबदेही लाने जैसे मुद्दों पर केंद्रित रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Year Ender 2025: टकराव और संघर्ष के नाम रहा साल 2025, कैसे तीसरे विश्व युद्ध की आहट से सहम उठी थी पूरी दुनिया?

अमेरिका में अब बहस किस बात पर है?
गौरतलब है कि इस नियुक्ति के बाद अमेरिका में बहस छिड़ गई है कि इस फैसले के बाद क्या किसी वकील का पुराने मामलों के आधार पर आकलन होना चाहिए? यह मामला अभिव्यक्ति की आजादी का है या चरमपंथ से जुड़ी चिंता का है? क्या ममदानी का फैसला न्यूयॉर्क की नई राजनीति की शुरुआत है? फिलहाल, यह नियुक्ति न्यूयॉर्क की राजनीति और राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का बड़ा मुद्दा बन चुकी है।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें