फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के मुंहतोड़ जवाब से डरे पाकिस्तान ने पीओके से 50 चीनी नागरिकों को निकाला

Thu, 01 Aug 2019 02:03 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

संघर्ष विराम का उल्लंघन कर नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर लगातार गोलीबारी कर रहे पाकिस्तान को भारतीय सेना की ओर से मुंहतोड़ जवाब मिल रहा है। भारतीय जवानों की गोलीबारी से भयभीत पाकिस्तान ने अपने अवैध कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से 50 से अधिक चीनी नागरिकों को निकाला है। ये लोग वहां पर एक हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे।   

विज्ञापन


डॉन न्यूज ने स्थानीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य अख्तर आयूब के हवाले से बताया है कि चीनी नागरिक नीलम और झेलम नदियों के संगम पर एक बांध का निर्माण कर रहे थे। भारतीय सेना की भारी गोलीबारी के चलते इन सभी को मंगलवार देर रात वहां से हटाया गया।

एक स्थानीय अधिकारी राजा शाहिद महमूद ने बताया कि पिछले 24 घंटे में भारतीय सेना की गोलीबारी में एक महिला और एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हुई है और 31 अन्य लोग जख्मी हुए हैं। 

'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे' पर उतरे पाक सैन्य प्रवक्ता

एलओसी पर खुद संघर्ष विराम का उल्लंघन कर कश्मीर में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाना वाला पाकिस्तान गोलीबारी के लिए भारत को कसूरवार ठहरा रहा है। पाक सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने बुधवार को ट्वीट किया कि भारतीय सेना की ओर से संघर्ष विराम उल्लंघन के बढ़ते मामले उसके जम्मू-कश्मीर में नाकामी से उपजी हताशा का परिचायक है। भारत के संघर्ष विराम का जवाब दिया जा रहा है। पाक सेना एलओसी पर भारत की ओर से हो रही गोलीबारी से अपने निर्दोष नागरिकों को बचाने के लिए सभी उपाय करेगी। 

पाक ने उप उच्चायुक्त को दिया समन

इस बीच पाकिस्तान ने एलओसी पर हो रही गोलीबारी पर अपना विरोध दर्ज कराने के लिए भारत के उप उच्चायुक्त को भी समन दिया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने बताया कि उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया को बुलाकर एलओसी पर भारतीय सेना की बिना उकसावे के की जा रही गोलीबारी पर विरोध दर्ज कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें