फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेजर जनरल आसिफ गफूर की जगह बाबर इफ्तिखार पाक सेना के प्रवक्ता नियुक्त 

Thu, 16 Jan 2020 09:38 PM IST
अमित कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
asif gafoor and Babar Iftikar - फोटो : Social Media
विज्ञापन

मेजर जनरल आसिफ गफूर को पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह मेजर जनरल बाबर इफ्तिकार यह जिम्मेदारी संभालेंगे। अब वह इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन (आईएसपीआर) के नए महानिदेशक होंगे। 

विज्ञापन


मेजर जनरल गफूर को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के ओकारा स्थित पाक सेना की 40वीं इन्फैंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग के पद पर तैनात किया गया है। पाक सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद की प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक मेजर जनरल गफूर 1988 में सेना में नियुक्त हुए थे। इसके बाद दिसंबर, 2016 में उन्हें आईएसपीआर का महानिदेशक नियुक्त किया गया था। मेजर जनरल गफूर ने ट्वीट करके लोगों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा, 'मीडिया को मेरा खास शुक्रिया। पाकिस्तानियों की मोहब्बत और साथ के लिए शुक्रिया भी कम पड़ जाएगा।'
विज्ञापन

 

भारत के खिलाफ करते रहे ट्वीट

मेजर जनरल आसिफ गफूर अक्सर भारत विरोधी ट्वीट करते रहे हैं। वह कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने, नागरिकता संशोधन कानून समेत कई भारतीय मुद्दों पर तंज कसते रहे हैं।

दीपिका पर ट्वीट को लेकर हुए ट्रोल

आसिफ गफूर अक्सर अपने गलत या भ्रामक ट्वीट को लेकर भी सोशल मीडिया पर ट्रोल होते रहे हैं। हाल ही में दीपिका के जेएनयू कैंपस पर जाने को लेकर किए अपने ट्वीट में उन्होंने दीपिका की स्पेलिंग गलत लिखी थी। ट्रोल होने के बाद उन्हें अपना ट्वीट हटाना पड़ा था। इससे पहले उन्होंने अपने ट्वीट में दुखती रग की स्पेलिंग गलत लिख दी थी। उन्होंने Jugular vein (दुखती रग) की जगह vain (व्यर्थ) लिख दिया। इसके बाद यूजर्स ने ट्रोल करते हुए उनसे पूछ लिया था कि क्या आपको अंग्रेजी भी नहीं आती। 
विज्ञापन





 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें