फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: पीओके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ पाक सेना का हेलिकॉप्टर, दो पायलटों की गई जान

Mon, 06 Dec 2021 08:01 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तानी सेना का एक हेलिकॉप्टर पीओके में हादसे का शिकार हो गया। हादसे में दो पायलटों की मौत भी हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाक अधिकृत कश्मीर में पाकिस्तानी सेना का एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सियाचिन इलाके के पास हुए इस हादसे में दो पायलटों की जान चली गई। पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को यह जानकारी दी। जानकारी के अनुसार खोज और बचाव हेलिकॉप्टर समेत सेना की टुकड़ियां हादसे के स्थान पर पहुंच चुकी हैं। 

विज्ञापन


हादसे का कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जिस क्षेत्र में यह हादसा हुआ वह दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धस्थलों में से एक है। यहां पाकिस्तान और भारत 1980 के दशक से अपने सैनिकों को तैनात कर रहे हैं। पिछले साल दिसंबर में भी यहां तकनीकी खराबी के चलते सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें