फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan : इमरान खान ने की भारत की तारीफ, पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने पर जानें क्या कहा

Sun, 22 May 2022 07:06 AM IST
योगेश साहू एएनआई, इस्लामाबाद।

सार

 पूर्व पीएम इमरान खान की यह प्रतिक्रिया भारत सरकार की ओर से पेट्रोल की कीमत में 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 7 रुपये प्रति लीटर की कटौती किए जाने के बाद सामने आई है। 
विज्ञापन
इमरान खान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को रूस से कम दामों पर तेल खरीदने के मामले में भारत की तारीफ की है। उन्होंने अमेरिकी दबाव को दरकिनार करते हुए समय रहते भारत का इस योजना को अंजाम तक पहुंचाने को इस प्रशंसा की वजह बताया। इसे लेकर उन्होंने अपने देश की सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने अपने देश की पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) के नेतृत्व वाली सरकार को नसीहत दी कि बिना योजना के काम करना बंद करे। इसके साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि उनकी सरकार में रूस से सस्ते में तेल खरीदने की योजना पर काम हो रहा था।

विज्ञापन


पड़ोसी मुल्क के पूर्व पीएम खान की यह प्रतिक्रिया भारत सरकार की ओर से पेट्रोल की कीमत में 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 7 रुपये प्रति लीटर की कटौती किए जाने के बाद सामने आई है। इमरान खान ने एक ट्वीट में लिखा कि क्वाड का हिस्सा होने के बावजूद, भारत ने अमेरिका के दबाव के बावजूद खुद को स्थिर रखा और जनता को राहत देने के लिए रियायती दरों पर रूस से तेल खरीदा। हमारी सरकार एक स्वतंत्र विदेश नीति की मदद से यही हासिल करने के लिए काम कर रही थी।




इमरान खान ने कहा कि 'मीर जाफरों और मीर सादिकों' तुम सत्ता परिवर्तन के लिए मजबूर बाहरी दबाव के आगे झुक गए, और अब बिना योजना के चारों दिशों में यहां-वहां तेल के लिए भटक रहे हो।  पूर्व पीएम ने ट्वीट किया कि हमारी सरकार के लिए, पाकिस्तान का हित सर्वोच्च था, लेकिन दुर्भाग्य से स्थानीय मीर जाफर और मीर सादिक सत्ता परिवर्तन के लिए बाहरी दबाव के आगे झुक गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें