फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक सुप्रीम कोर्ट ने आशिया बीबी को बरी करने के खिलाफ दायर याचिका को किया खारिज

Tue, 29 Jan 2019 09:25 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने बहुचर्चित ईश निंदा मामले में आरोपी ईसाई महिला आशिया बीबी (47) को मौत की सजा रद्द कर बरी किए जाने के खिलाफ दायर समीक्षा याचिका खारिज कर दी है। यह फैसला मुख्य न्यायाधीश आसिफ सईद खोसा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यों की बेंच ने मंगलवार को दिया है।

विज्ञापन


आशिया बीबी पर वर्ष 2009 में ईश निंदा का आरोप लगा था। उसे वर्ष 2010 में निचली अदालत द्वारा मौत की सजा सुनाई गई थी। बीबी ने इस फैसले को लाहौर हाईकोर्ट में चुनौती दी थी लेकिन सजा बरकरार रही। सुप्रीम कोर्ट ने अक्टूबर 2018 में उसे बरी कर दिया था। 

इसके बाद पाकिस्तान में कई जगह हिंसक प्रदर्शन हुए थे और बीबी को जान से मारने की धमकियां मिली थीं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ नवंबर 2018 में समीक्षा याचिका दाखिल की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर मंगलवार को सुनवाई करना तय किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें